'कुत्ते संग खुलेआम ऐसी गंदी हरकत', खेसारी लाल यादव के वीडियो पर बौखलाईं Malaika Arora, बोलीं- क्या पोज दे रहा?
Malaika Arora Angry On Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक वायरल वीडियो को लेकर काफी भड़क गई हैं। उन्होंने न सिर्फ इस वीडियो पर अपना गुस्सा उतारा है बल्कि इसमें नजर आए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
खेसारी लाल यादव की हो रही जमकर आलोचना
आपको बता दें कि फिलहाल मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की जमकर आलोचना की है। आपको बता दें कि इस वीडियो में एक आवारा कुत्ते के साथ इवेंट के दौरान हुए गंदे बर्ताव को देखकर मलाइका अरोड़ा अपनी नाराजगी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। मलाइका ने कुत्ते के साथ हुई इस गंदी हरकत को बेहद शर्मनाक बताया है।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया कौन-सा वीडियो?
दरअसल ये पूरा मामला एक रेड कार्पेट इवेंट के दौकान हुआ है। वायरल वीडियो में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव कैमरे के सामने फोटो खिंचवाने के लिए खड़े दिखाई देते हैं। इसी बीच वहां कहीं से अचानक एक आवारा कुत्ता रेड कार्पेट पर पहुंच जाता है। तभी वहां मौजूद स्टाफ उसे बेरहमी से घसीटकर बाहर ले जाते हैं। वीडियो में ये सब खेसारी लाल यादव के सामने होता है लेकिन वह कुछ नहीं कहते और फोटो खिंचवाने का इंतजार करते नजर आते हैं।
मलाइका अरोड़ा ने कहा- ये कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है
इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है और अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है- क्या ये सही है? ये लोग कैसे हैं? ये कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है, घिनौना। मलाइका यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है- ये बेवकूफ कौन है? क्या उसके लिए पोज देना इतना जरूरी है?
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर शुरू हुई बहस
मलाइका अरोड़ा के इन कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोग कुत्ते के साथ हुए गंदे व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं जबकि कुछ लोग इस पूरे मामले पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
'बैटलग्राउंड सीजन 2' में नजर आए थे खेसारी लाल यादव
आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को जल्द ही फिटनेस रिएलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' में देखा गया था। इस शो में उनके साथ अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), प्रियंका चाहर चौधरी और राहुल चौधरी भी दिखाई दिए थे। ये शो खासतौर पर मोबाइल दर्शकों के लिए बनाया गया था, जिसमें फिटनेस, ताकत और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती थी।
खेसारी लाल यादव ने नहीं दिया कोई बयान
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लोग कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- तो क्या कुत्ते को वहीं रहने देते? वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये सब अमानवीय है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक खेसारी लाल यादव की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
