मलाइका का हाथ थामे रूसो ब्रदर्स की ग्रैंड पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, मैचिंग आउटफिट में कपल ने लूटी महफिल
हाल ही में मलाइका अऱोड़ा और अर्जुन कपूर रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई रितेश सिधवानी की ग्रैंड पार्टी में नजर आए। इस दौरान कपल ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ था।
मुंबई, 23 जुलाई: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अकसर साथ में अपनी मौजूदगी से फैंस को एक्साइटेड कर देते हैं। बीते दिनों कपल को मोस्ट स्टाइलिश कपल का टैग भी मिल चुका है। दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए थे। अब कपल को एक बार फिर साथ में देखा गया, जब वे रितेश सिधवानी की ग्रैंड पार्टी में पहुंचे। एक बार फिर लव बर्ड्स मैचिंग आउटफिट में नजर आया। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे।

पावर कपल हैं मलाइका-अर्जुन
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। जबसे कपल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है, दोनों सोशल मीडिया पर अकसर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। फैंस को भी ये कपल बेहद पसंद है।

मैचिंग आउटफिट में आए नजर
कपल अकसर मैचिंग आउटफिट में नजर आता है। दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री है। अब रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई ग्रैंड पार्टी में पहुंचकर कपल ने फैंस को खुश कर दिया। इस दौरान दोनों मैचिंग कपड़े पहने हुए दिखे।

मलाइका ने पहनी ये ड्रेस
इस दौरान जहां मलाइका अरोड़ा ने बॉडी हगिंग वॉइलेट मिनी ड्रेस पहना हुआ था। ड्रेस का कट आउट पैटर्न बेहद अट्रैक्टिव दिख रहा था। एक्ट्रेस ने बाल खुले ही रखे थे और ग्लैमरस मेकअप के साथ वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने हाई हील्स और शानदार बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

मैचिंग ड्रेस में दिखे अर्जुन
वहीं, अर्जुन कपूर की बात करें, तो एक्टर ने पर्पलिश ब्लैक शर्ट पहनी हुई थी। ट्राउजर और ऊबर कूल शूज के साथ एक्टर ने अपने लुक को कंप्लीट किया। गर्लफ्रेंड मलाइका संग मैचिंग ड्रेस में पोज देते हुए अर्जुन मुस्कुराते दिखे।

'मोस्ट स्टाइलिश कपल'
बताते चलें कि हाल ही में मलाइका अर्जुन को अवॉर्ड शो में साथ में देखा गया था। इस दौरान कपल ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इतना ही नहीं, दोनों को मोस्ट स्टाइलिश कपल का टैग भी मिला।

ये सेलेब्स भी आए नजर
बताते चलें कि रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई रितेश सिधवानी की इस पार्टी में मलाइका और अर्जुन के अलावा गौरी खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, धनुष, किरन राव, रवीना टंडन, संजय कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडे, भावना पांडे और कई सेलेब्स पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications