ब्रेकअप की खबरों के बीच एयरपोर्ट पहुंचे अर्जुन-मलाइका, फैंस से क्या छिपा रहा है कपल?

Arjun-kapoor: अर्जुन-कपूर और मलाइका अरोड़ा ऐसे कपल हैं, जो अकसर चर्चा में बने रहते हैं। कई सालों तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। मगर पिछले कुछ महीनों से कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने ही इन खबरों पर कुछ भी नहीं कहा है।

अब ब्रेकअप की इन्हीं खबरों के बीच हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मलाइका ने नीले रंग का कोट और सफेद संग की पैंट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने सनग्लासेस लगाए हुए थे, जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे थे।

Malaika Arora

वहीं अर्जुन कपूर की बात की जाए तो एक्टर ब्लैक टीशर्ट में नजर आए। एक ही एंट्री में दोनों को अलग-अलग स्पॉट किया गया। ऐसे में फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे कि क्या कपल साथ में वेकेशन मनाने जा रहा है? क्या ब्रेकअप की खबरों के बीच कपल खुद को वक्त दे रहा है? क्या दोनों रिश्ते को एक नया मौका दे रहे हैं?

हालांकि ये बस सवाल ही हैं और कपल ने इसे लेकर कुछ भी नहीं बोला है। इस बीच मलाइका के एक पोस्ट की भी खूब चर्चा है, जो हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपडेट किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, हर खुशी, हर शब्द और हर एक्शन आपकी आत्मा की खूबसूरती से जुड़ा होता है। हैप्पी मॉर्निंग।

बताते चलें कि ब्रेकअप की खबरों के बीच इस पोस्ट ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। मलाइका और अर्जुन के सेपरेट होने की खबरें तब उड़ीं, जब मलाइका को 26 जून को अर्जुन के बर्थडे में नहीं देखा गया था। एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे से नदारद थीं। ना ही मलाइका ने अर्जुन को लेकर कोई पोस्ट शेयर किया। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जबरदस्त तरीके से तूल पकड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+