मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने कैमरे पर दिए ऐसे पोज, लोग बोले- आंटी तो अपने से कम उम्र के लड़के के साथ....

Arjun Kapoor and Malaika Arora: सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोग मलाइका को आंटी कहकर बुला रहे हैं।

Malaika Arora

Arjun Kapoor and Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों के बीच तक काफी फेमस हैं। जहां कुछ लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ करते हैं वहीं कई लोगों का मानना है कि सिर्फ पैसे और पॉपुलैरिटी की खातिर ही मलाइका अरोड़ा अपने से छोटे उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव इन में रहते हैं। हालांकि इस कपल ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। गत 24 मार्च को मुंबई में एक फिल्मी इवेंट में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। इनमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी दिखाई दिए थे। मलाइका और अर्जुन ने पैपराजी को जमकर रोमांटिक पोज दिए जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की इन लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज के लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कैमरे पर मलाइका-अर्जुन ने दिए पोज

इस इवेंट में पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को पैपराजी ने रुककर पोज देने के लिए कहा। दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे थे। हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एकसाथ रोमांटिक पोज देने से बचते नजर आते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं लेकिन इस बार दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

मलाइका और अर्जुन को लोगों ने किया ट्रोल

मलाइका और अर्जुन को लोगों ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मलाइका मैडम सांस रोक कर क्यों खड़ी हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आंटी अपने से छोटे उम्र के लड़के के साथ डेटिंग कर रही हैं। इसलिए खुद भी कम उम्र की दिखने के बारे में सोच रही हैं।

फैंस ने की इस कपल की तारीफ

फैंस ने की इस कपल की तारीफ

वहीं कई लोगों ने मलाइका और अर्जुन कपूर के वीडियो की जमकर तारीफ की है। कुछ लोगों की मानें तो ये कपल एकसाथ बहुत ही शानदार नजर आता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करना बंद करो। अच्छा है कि प्रियंका चोपड़ा भारत में नहीं हैं वर्ना यहां के लोग तो उन्हें परेशान कर देते। कई लोगों ने मलाइका और अर्जुन को पावर कपल भी कहा है।

मलाइका ने कहा था- मुझे सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है

मलाइका ने कहा था- मुझे सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है

पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। इस दौरान मलाइका ने कहा था कि उन्हें सामान्य महिला कहे जाने से कहीं ज्यादा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस स्टाइल को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

2017 में हो गया था मलाइका-अरबाज का तलाक

2017 में हो गया था मलाइका-अरबाज का तलाक

आपको बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक ले लिया था। मलाइका ने तलाक के समय अरबाज खान से 15 करोड़ रुपए की एलिमनी ली थी। तलाक के बाद से ही मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को खुलकर डेट कर रही हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव इन में भी रहते हैं। वहीं मलाइका के एक्स पति अरबाज खान भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+