6 साल बाद मलाइका-अर्जुन का हुआ ब्रेकअप! कपल ने इस वजह से लिया अलग होने का फैसला
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से कपल के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं।
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में आ गए थे। उम्र के फासले को दरकिनार कर दोनों ने सबके सामने इस रिश्ते का स्वीकार भी किया। लेकिन इस बीच मलाइका और अर्जुन को ब्रेकअप हो गया है और दोनों अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

पिंकविला के सूत्रों के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता अब खत्म हो गया है। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में चुप्पी बनाए रखेंगे। वह फिलहाल नहीं चाहते कि इस मामले में किसी को इस रिश्ते के लिए प्रचार करने का मौका नहीं देना चाहते हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत खास रिश्ता था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे।
सूत्र ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और वे दोनों हमेशा दोस्त बने रहेंगे। हालांकि मलाइका और अर्जुन ने किस वजह से ब्रेकअप करने का फैसला किया है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद कपल के फैंस को बड़ा झटका लगा है।
अर्जुन और मलाइका को पहली बार 2018 में एक साथ देखा गया था। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तमाम खबरें आने लगी थीं। मलाइका के 45वें जन्मदिन पर ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बता दें कि, लंबे समय से मलाइका और अर्जुन एकसाथ नजर नहीं आ रहे हैं और ना ही दोनों अब अपनी साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications