Mahima Chaudhry Caste: क्या है महिमा चौधरी की जाति? कौन सा धर्म मानती हैं एक्ट्रेस, नेपाल से कैसा कनेक्शन?
Mahima Chaudhry Caste: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल 51 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसे देखने के बाद लोग शॉक्ड हो गए हैं।
महिमा चौधरी ने दिया 'शादी का सरप्राइज'
महिमा चौधरी ने इस बार 'शादी का सरप्राइज' देकर लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज और फोटोज में महिमा चौधरी लाल दुल्हन के लहंगे में चमक रही हैं। वहीं उनके दूल्हे के रूप में बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं।

क्या सच में बनीं संजय मिश्रा की दुल्हनिया?
-वहीं मीडिया से बात करते हुए महिमा चौधरी ने कहा है- शादी में नहीं आ पाए तो क्या, आपके लिए मिठाई लाई हूं। आपको बता दें कि महिमा चौधरी ने दूसरी शादी नहीं की है। दरअसल ये महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की अपकमिंग मूवी 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का प्रमोशन शूट था।
-हालांकि इस प्रमोशनल शूट ने लोगों को सदमे में डाल दिया था। लोग सच में ये सोचने लगे थे कि महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद से लोग महिमा चौधरी की पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा करने लगे थे।
क्या है महिमा चौधरी का आसली नाम?
-आपको बता दें कि महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला था। एक्ट्रेस का जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ है। उनके पिता हिंदू जाट थे और मां नेपाली मूल की थीं।
-महिमा चौधरी ने 10वीं कक्षा तक कर्सियांग के डाउ हिल में पढ़ाई की थी और बाद में दार्जिलिंग के लोरेटो कॉलेज में दाखिला लिया था। दार्जिलिंग जैसे पहाड़ों वाले इलाके में पली-बढ़ी होने के कारण महिमा चौधरी हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में पारंगत हैं। उन्होंने लोकल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर मिस दार्जिलिंग का खिताब जीता था।
महिमा चौधरी का ग्लैमरस करियर
-आपको बता दें कि 1990 के दशक की शुरुआत में महिमा चौधरी टीवी विज्ञापनों में दिखाई दी थीं जिनमें से सबसे मशहूर आमिर खान और ऐश्वर्या राय के साथ पेप्सी का विज्ञापन था।
-महिमा चौधरी म्यूजिक चैनलों पर वीजे थीं, जहां बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष घई की नजर उन पर पड़ी थी। सुभाष घई ने उन्हें सास 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (डेब्यू) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
क्या है महिमा चौधरी की जाति?
जानकारी के अनुसार महिमा चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत के पास काकरीपुर गांव की रहने वाली हैं। उनका गोत्र पंवार है। आपको बता दें कि महिमा चौधरी खुद बता चुकी हैं कि वह जाट हैं। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में चौधरी उपनाम का व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है, विशेष रूप से जाट समुदाय में।
कौन सा धर्म मानती हैं महिमा चौधरी?
आपको बता दें कि महिमा चौधरी के पिता हिंदू जाट परिवार से हैं जबकि उनकी मां नेपाली हैं। ऐसे में महिमा चौधरी ने बचपन से दोनों तरफ के रीति रिवाजों का पालन किया है। हालांकि महिमा चौधरी खुद हिंदू धर्म को ही मानती हैं।
महिमा चौधरी की दर्दनाक शादीशुदा जिंदगी
-साल 2003 में महिमा चौधरी का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस से जुड़ा था लेकिन एक्ट्रेस ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी करके सभी को करारा जवाब दे दिया था। वहीं साल 2007 में महिमा ने बेटी आरियाना का जन्म दिया।
-आपको बता दें कि महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी की शादी ज्यादा नहीं टिक सकी। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि बेटी आरियाना की कस्टडी को लेकर महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी के बीच कोर्ट में लंबी लड़ाई चली थी। हालांकि बेटी की कस्टडी मां को ही मिली और एक्ट्रेस आज भी सिंगल मदर के तौर पर आरियाना की परवरिश कर रही हैं।
महिमा चौधरी का कैंसर
महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था जिसका पता उन्हें साल 2022 में चला था। हालांकि उन्होंने इस बीमारी से सफलतापूर्वक जंग लड़ी और अब वह इससे ठीक हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications