Mahie Gill Married: माही गिल ने इस शख्स संग गुप-चुप रचा ली शादी, कई सालों से रह रहे थे साथ
बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखा। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने गुप-चुप शादी कर ली है।

Mahie Gill Secret Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने साल 2009 में आई फिल्म देव डी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर दंग रह जाएंगे।
माही गिल का बड़ा खुलासा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में माही गिल ने खुलासा किया है कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली। एक्ट्रेस पहले सिंगल मदर थीं लेकिन उन्होंने ये बात कंफर्म कर दी है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रवि केसर से शादी कर ली। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी मैरिटल स्टेट्स को सीक्रेट रखा था।
एक्ट्रेस ने की गुप-चुप शादी
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल एक्ट्रेस अपने पति और ढाई साल की बेटी के साथ गोवा में शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि दोनों ने कब और कैसे शादी की इस बात को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन, एक्ट्रेस ने खुद मीडिया के सामने कंफर्म किया और कहा, 'मैंने शादी कर ली'। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने पति रवि केसर के साथ 2019 में आई डिजिटल सीरीज 'फिक्सर' में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।
माही की है एक प्यारी सी बेटी
आपको बता दें कि माही गिल ने अपने फैंस को उस वक्त हैरान किया था जब उन्होंने साल 2019 में अपनी बेटी की अनाउंसमेंट की थी। इससे साफ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद है। एक्ट्रेस ने एक न्यूजपेपर को बताया था कि उन्होंने कुछ पर्सनल वजहों के कारण बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की। 'मेरी ऐसी बहुत चीजें हैं जो कभी पब्लिक नहीं हुई'।
जब शादी से माही ने किया था इंकार
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने शादी करने से साफ इंकार किया था। उन्होंने कहा था कि, "मुझे शादी करने की जरूरत क्यों है? मैं इस तरह बिना शादी किए बेहद खुश हूं और मुझे लगता है बिना शादी के भी खुश रहा जा सकता है। ये हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है लेकिन शादी करना जरूरी नहीं।" खैर एक्ट्रेस फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ से काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications