सलमान के करीबी से नाम जुड़ने पर भड़कीं माही विज, बोलीं- 'बेवजह छोटी बातों को'
अभिनेत्री माही विज इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों से बेहद नाराज़ हैं। जय भानुशाली से तलाक की घोषणा के बाद से उनके निजी जीवन को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। 15 साल की शादी के बाद अलग होने के फैसले की जानकारी माही और जय ने आपसी सहमति से एक संयुक्त पोस्ट के जरिए दी थी, लेकिन इसके बाद माही की हर गतिविधि को शक की नज़र से देखा जाने लगा।

'अब्बा' शब्द से शुरू हुआ विवाद
तलाक के ऐलान के कुछ समय बाद माही ने अपने सबसे अच्छे दोस्त नदीम के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उनकी बेटी तारा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें नदीम तारा को गोद में लिए नजर आए। इसी पोस्ट में माही ने लिखा कि तारा नदीम को 'अब्बा' कहती है। बस यहीं से सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
रिश्ते को लेकर उड़े कयास
यह पोस्ट वायरल होते ही माही विज और नदीम के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। कुछ लोगों ने बिना पूरी सच्चाई जाने उनके रिश्ते को गलत तरीके से पेश करना शुरू कर दिया। बढ़ती अफवाहों और निजी टिप्पणियों से परेशान होकर माही ने आखिरकार चुप्पी तोड़ने का फैसला किया।
वीडियो के जरिए दी सफाई
माही विज ने एक वीडियो साझा कर साफ कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को बेवजह बड़ा बना रहे हैं। माही के मुताबिक, उनके करीबी दोस्त भी इन बेबुनियाद चर्चाओं से नाराज़ हैं और उन्हीं के कहने पर उन्होंने सामने आकर अपनी बात रखी।
ट्रोल्स पर साधा निशाना
अपने वीडियो में माही ने ट्रोल्स पर सीधा हमला करते हुए कहा कि शायद लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि उन्होंने और जय ने समझदारी से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सिर्फ नेगेटिविटी और गंदगी चाहिए। माही ने स्पष्ट किया कि नदीम पिछले छह साल से उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और हमेशा दोस्त ही रहेंगे।
'अब्बा' शब्द को लेकर नाराज़गी
माही विज ने इस बात पर भी गहरी आपत्ति जताई कि लोगों ने 'अब्बा' जैसे पवित्र शब्द को गलत नजर से देखा। उन्होंने साफ किया कि तारा द्वारा नदीम को 'अब्बा' कहने का फैसला उन्होंने और जय भानुशाली ने मिलकर लिया था। माही ने तीखे शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के कर्म उन्हें वापस मिलेंगे और इस तरह की सोच के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications