जय भानुशाली से तलाक लेने को लेकर माही विज का शॉकिंग बयान, एक्ट्रेस ने लोगों को दी ऐसी चेतावनी

Mahhi Vij On Divorce: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज ने जय भानुशाली के साथ अपनी शादी में परेशानियों की अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे झूठी कहानी बताया है।

तलाक को लेकर माही विज का शॉकिंग बयान
आपको बता दें कि माही विज ने चेतावनी भी दी है कि वह गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब ऑनलाइन ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि माही विज और उनके पति एक्टर जय भानुशाली तलाक तलाक लेने वाले हैं।

Mahhi Vij

क्या शादी के 14 साल बाद अलग हो रहे हैं जय और माही?

-जानकारी के अनुसार एक इंस्टाग्राम पेज पर जय भनुशाली और माही विज के तलाक का जिक्र करते हुए लिखा था- क्या सब खत्म हो गया? 14 साल की शादी के बाद जय भानुशाली और माही विज तलाक की ओर बढ़ रहे हैं।

-सूत्रों ने पुष्टि की है कि जय भनुशाली और माही विज के तलाक के कागजात अगस्त 2025 में ही साइन किए गए थे और सब कुछ फाइनल भी हो गया था। उनके तीनों बच्चों की कस्टडी भी तय हो गई है।

-वहीं कपल के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था- काफी कोशिश की गई लेकिन कुछ नहीं बदला। अलगाव बहुत पहले हो गया था। जय भनुशाली और माही विज ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी।

जय भानुशाली और माही विज के बीच क्यों आई दरार?

इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि जय भानुशाली और माही विज के तनावपूर्ण रिश्ते के पीछे एक अहम वजह विश्वास का मुद्दा था। कपल को आखिरी बार बेटी तारा की जन्मदिन पार्टी में सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया था।

तलाक की अफवाह पर गुस्सा हुईं माही

वहीं अब तलाक की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस माही विज काफी गुस्सा हो गई हैं। उन्होंने पति जय भानुशाली से तलाक लेने की बात को अफवाह कहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि लोग सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत अलग नजरिए से देखते हैं।

माही विज ने कहा- मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी

माही विज ने कहा कि कई लोग मानते हैं कि इसमें ड्रामा होगा और ये कपल एक-दूसरे पर दोष मढ़ना शुरू कर देगा। लोगों को लगता है कि समाज का बहुत दबाव है। माही विज ने सभी से बस जीने देने का आग्रह किया। माही विज ने तलाक की वायरल पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा है- झूठी खबरें पोस्ट न करें। मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।

जय भानुशाली-माही विज के तलाक को लेकर क्यों हुई चर्चा?

-हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार टीवी के फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी और तलाक के कागजातों को अगस्त 2025 में 'हस्ताक्षरित और अंतिम रूप' दिए गए थे।

-रिपोर्ट बताती है कि कपल के बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला हो गया है। जय और माही के तलाक की अफवाहें जुलाई में सामने आई थीं और उस समय माही ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें इस पर कोई स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है।

-हिंदुस्तान टाइम्स की एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार जय भानुशाली और माही विज ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी और वह लंबे समय से अलग रह रहे हैं।

माही विज और जय भानुशाली की शादी और बच्चे

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी और वह तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं, बेटी तारा जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था और गोद लिए हुए बच्चे राजवीर और खुशी जिन्हें कपल ने साल 2017 में गोद अडॉप्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+