महेश भट्ट ने मूवी डेट पर पैपराजी से कह दी ऐसी बात, हैरान हो गईं सोनी राजदान, फिल्ममेकर बोले-'चल ना...'

Mahesh Bhatt Troll: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में महेश भट्ट और उनकी बेटी एक्ट्रेस पूजा भट्ट का नाम एक बार फिर से लाइमलाइट में छा गया है। पिता महेश भट्ट संग लिपलॉक कॉन्ट्रोवर्सी पर बेटी पूजा भट्ट ने अब चुप्पी तोड़ी है। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर पिता महेश भट्ट की जमकर चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच महेश भट्ट अपनी पत्नी सोनी राजदान के साथ मूवी डेट पर गए थे। दोनों ने मुंबई के एक सिनेमाघर में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' देखी। फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकलते समये महेश भट्ट ने पैपराजी से कुछ ऐसा कहा कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ देखी 'जवान'
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' देखकर जब महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदार थिएटर से बाहर निकल रहे थे तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें रोककर उनकी तस्वीर लेनी चाही। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म मेकर महेश भट्ट पैपराजी से कुछ इस तरह से बात करते हैं कि लोग अब उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

mahesh bhatt

महेश भट्ट ने पैपराजी से कह दी ऐसी बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी सोनी राजदान और महेश भट्ट से पूछते हैं कि उन्हें 'जवान' फिल्म कैसी लगी। इस पर महेश भट्ट कहते हैं- ऐसी लगी जैसी पूरे हिंदुस्तान को, पूरी दुनिया को लग रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके बाद दोनों अपनी कार की तरफ जाने लगते हैं तो पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। तब महेश भट्ट को अचानक ही गुस्सा आता है और वह एक कैमरामैन से कहते हैं- अरे भाई चल ना।

महेश भट्ट की जमकर हो रही है आलोचना
महेश भट्ट और सोनी राजदान का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग जमकर महेश भट्ट की आलोचना कर रहे हैं। लोगों की मानें तो बॉलीवुड के इतने फेमस फिल्म मेकर होने के बावजूद महेश भट्ट को सही तरीके से बात करना नहीं आता है। लोग महेश भट्ट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों की मानें तो उनका बर्ताब कई लोगों के प्रति सही नहीं रहता है।

सोनी राजदान और महेश भट्ट की मूवी डेट नाइट
वहीं दूसरी तरफ सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ एक फोटो शेयर करके बताया है कि वह कई सालों बाद मूवी डेट पर गई हैं। सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- शाहरुख खान और 'जवान' दोनों ही कई सालों के बाद हमे मूवी डेटनाइट पर ले गए। कितनी शानदार फिल्म है। दिमाग घूम गया। दिल खुश हो गया एटली सर। शाहरुख खान हर फिल्म के साथ शानदार होते जा रहे हैं। 'जवान' के लिए ढेर सारी बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+