पूजा भट्ट की बात करते हुए रोने लगे पापा महेश भट्ट, कहा- मेरी बेटी ने ही घर संभाला और पैसे कमाए थे....
Mahesh Bhatt and Pooja Bhatt: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि पूजा भट्ट इस समय बतौर कंटेस्टेंट 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रही हैं। जल्द ही इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। उससे पहले शो में फिलहाल फैमिली वीक का आयोजन किया गया है। इसमें कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने के लिए शो में आ रहे हैं। पहले अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव की मम्मी घर में पहुंची थीं। उसके बाद कंटेस्टेंट मनीषा रानी के पापा भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पहुंचे। अब फिल्म मेकर महेश भट्ट भी बेटी पूजा भट्ट से मिलने के लिए बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं।
पूजा भट्ट से मिलने पहुंचे पापा महेश भट्ट
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचने के बाद महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ साथ बाकी सभी घरवालों से मिले। उन्होंने सभी घरवालों के सामने पूजा भट्ट से जुड़ी एक घटना बताई जिसके बाद वह काफी इमोशनल हो गए थे। महेश भट्ट ने बताया कि जब उनका परिवार स्ट्रगल के दौर से गुजर रहा था, तब बेटी पूजा भट्ट ने ही परिवार को चलाने में मदद की थी।

महेश भट्ट ने घरवालों के सुनाया अपना इमोशनल किस्सा
'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर वालों से बात करते हुए महेश भट्ट ने बताया कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं और परिवार पैसे की तंगी से परेशान था तब पूजा भट्ट ने ही आगे बढ़कर घर का हाल संभाला था। महेश भट्ट ने शे में बताया- 20 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी और 23 साल की उम्र में पूजा भट्ट का पिता बन गया था। उस समय सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन जिंदगी में ऐसा भी टाइम आया, जब 1500 रुपये में भी परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा था।
घरवालों के सामने भावुक हो गए थे महेश भट्ट
'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में पहुंचे महेश भट्ट ने उस पल को भी याद किया जब उनकी बेटी पूजा का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा- जब पहली बार नन्ही पूजा को मैंने गोद में उठाया था और उसका चेहरा देखा था तो लोगों को लगा था जैसे कि वह मुझ पर गुस्सा हो रही है। वह मुझसे नाराज है। महेश भट्ट ने आगे कहा कि उन्हें बहुत पहले ही ऐसा लगने लगा था कि बेटी पूजा का जन्म उनकी जिंदगी में कुछ पॉजिटिव लाने के लिए ही हुआ है।
स्ट्रगल के दिनों में पूजा भट्ट ने परिवार को संभाला था
महेश भट्ट ने घरवालें को सामने अपने उस दौर को याद किया, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। इतनी कमाई भी नहीं हो पा रही थी कि परिवार का गुजारा सही से हो सके। तब उनकी बेटी पूजा भट्ट ने ही पूरे परिवार की मदद की थी। उन्होंने परिवार को आर्थिक परेशानियों से बाहर निकालने के लिए मॉडलिंग शुरू की थी और पैसे कमाने लगी थीं।
पूजा भट्ट ने पैसों के लिए की थी मॉडलिंग
महेश भट्ट ने कहा- पूजा ने बहुत ही कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कई विज्ञापन भी किए थे। मॉडलिंग की दुनिया में पूजा भट्ट ने जो काम किया, मेहनत की, उससे ही हम लोग पैसे की परेशानियों से बाहर आ सके थे। महेश भट्ट ने बाकी घरवालें के साथ जमकर मस्ती भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications