Mahesh babu : 28 करोड़ का घर, 9 करोड़ का कार कलेक्शन, जानिए साल का कितना कमाते हैं सुपरस्टार महेश बाबू
मुंबई, 10 मई: 'बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता, इसीलिए मैं हिंदी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं।' अपने इस बयान को लेकर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू सुर्खियों में आ गए हैं। महेश बाबू ने सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। महेश की पहली फिल्म 'पोरातम' थी, जो 1983 में रिलीज हुई। इसके बाद बतौर लीड एक्टर 1999 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'राजा कुमारुदु' में महेश बाबू नजर आए। महेश बाबू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि, बॉलीवुड पर दिए गए बयान के बाद लोगों के मन फिर से ये जिज्ञासा उठी है कि आखिर महेश बाबू के पास कितनी संपत्ति है। वह साल में कितना कमाते हैं। यही नहीं, लोग उनकी लाइफस्टाइल के बारे में भी जानने के लिए बेताब हैं।

चेन्नई में हुआ था महेश बाबू का जन्म
महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ था। वह अपने माता-पिता के 5 बच्चों में से चौथे नंबर की संतान हैं। महेश के पिता तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता कृष्णा घट्टमनेनी हैं। महेश के पिता ने तेलुगु की 350 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। इन्हें 2009 में पद्म भूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया। महेश की माता इंदिरा देवी हैं। इनसे बड़े भाई घट्टमनेनी रमेश बाबू हैं। बहन पद्मावती और मंजुला स्वरूप हैं, जबकि महेश बाबू से छोटी प्रियदर्शनी हैं। महेश बाबू का ज्यादातर बचपन चेन्नई में ही बिता।
Recommended Video

1979 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म में किया काम
महेश बाबू महज 4 साल के थे, जब वह पहली बार तेलुगु फिल्म के एक सेट पर पहुंचे। 1979 की फिल्म नीदा में महेश बाबू बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए। 1983 में फिल्म 'पोरातम' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर कोड़ी रामाकृष्ण ने महेश बाबू के पिता कृष्णा से कहा कि इन्हें हीरो के भाई का रोल दिया जाए। शुरुआत में महेश बाबू बहुत अधिक नर्वस थे। फिर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महेश बाबू ने कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा।

बतौर लीड एक्टर 1999 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'राजा कुमारुदु'
साल 1999 में महेश बाबू की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म 'राजा कुमारुदु' रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आई थीं। फिल्म जबरदस्त फिट रही थी। इस फिल्म को बाद में, 'प्रिंस नंबर वन' नाम से हिंदी में डब करके रिलीज किया गया। इसके बाद महेश बाबू एक के बाद एक हिट फिल्में देते रहे। हालांकि, इस बीच कई फिल्में प्लॉप भी हुईं। साल 2006 में महेश बाबू के करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'पोकिरी' रिलीज हुई, जिसने कमाई के मामले में तेलुगू सिनेमा के पिछले कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। इसने महेश बाबू को नंबर वन की पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। बता दें, यही वो फिल्म थी, जिसे 2009 में सलमान खान के साथ 'वांटेड' नाम से बनाया गया।

एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से की लव मैरिज
साल 2002 में डायरेक्टर बी गोपाल की फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान महेश की मुलाकात एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। 10 फरवरी 2005 में दोनों की शादी हो गई। 31 अगस्त 2006 को बेटे गौतम कृष्णा का जन्म हुआ और 20 जुलाई 2012 को बेटी सितारा का जन्म हुआ।

महेश बाबू की नेट वर्थ, सालाना कमाई
महेश बाबू आज सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक गिने जाते हैं। तेलुगु फिल्म जगत में सिर्फ रजनीकांत ही इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी कमाई महेश बाबू से ज्यादा है। महेश बाबू प्रोडक्शन हाउस और महेश बाबू एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। महेश बाबू आज प्रत्येक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ों रुपए फीस लेते हैं। इनका नेटवर्थ लगभग 32 मिलियन डॉलर यानि 244 करोड़ रुपए है। महेश बाबू अपने प्रोडक्शन हाउस और अन्य कंपनियों में इंवेस्टमेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। महेश की नेटवर्थ में लगातार इजाफा होता रहता है। महेश बाबू साल का 24 करोड़ रुपए कमाते हैं।

महेश बाबू का कार कलेक्शन
महेश बाबू का कार कलेक्शन काफी बड़ा है। महेश बाबू के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। इनमें रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी शामिल हैं। इन कारों की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपए है।

महेश बाबू की संपत्ति
महेश बाबू हैदराबाद के जुबली हिल्स में रहते हैं। इस घर की कीमत लगभर 28 करोड़ रुपए है। महेश बाबू ने हाल ही में बैंगलोर में भी एक घर खरीदा है। इस आलीशान घर कीमत भी करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications