Actor Krishna Demise: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए थे भर्ती
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा का 15 नवंबर की सुबह निधन हो गया।
Mahesh Babu Father Death: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और मशहूर एक्टर कृष्णा का निधन हो गया। एक्टर का इलाज हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई और उन्होंने 15 नवंबर की सुबह अंतिम सांस ली।
Recommended Video

महेश बाबू के पिता का निधन
एक्टर कृष्णा को सोमवार यानी 14 नवंबर को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। हालांकि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। महेश बाबू के पिता कृष्णा के निधन की खबर सुनते ही फैंस काफी इमोशनल हो गए। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के दिग्गज सितारे उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2 महीने पहले मां को खोया
आपको बता दें कि महेश बाबू के लिए साल 2022 मुश्किलों भरा रहा। इस साल की शुरूआत में उनके भाई का निधन हुआ। जो कि उनके लिए एक बड़ा झटका था। इस सदमे से वह उभरे ही नहीं थे कि दो महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। मां के जाने के बाद अब उनके सिर से बाप का साया भी चला गया। परिवार इस तरह खत्म होने की वजह से महेश बाबू काफी टूट गए हैं। क्योंकि वह माता-पिता से हमेशा से बेहद करीब थे।












Click it and Unblock the Notifications