Jawan: महेश बाबू ने देख ली शाहरुख खान की 'जवान', एक्टर ने दिया ऐसा रिव्यू, हर तरफ हो रही चर्चा

शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होते ही धमाल मचा रही है। इस बीच फिल्म देखने के बाद साउथ एक्टर महेश बाबू ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

Mahesh Babu Jawan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस वक्त हर तरफ छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को फैंस के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं तमाम सितारे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच साउथ एक्टर महेश बाबू ने देखने के बाद बताया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जवान ने पहले ही दिन पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ 75 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ये फिल्म इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज में भी जवान का अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। अब साउथ एक्टर महेश बाबू ने फिल्म जवान की जमकर तारीफ की।

Mahesh Babu

महेश बाबू ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने फिल्म जवान देख ली है। उन्होंने लिखा, "जवान.. ब्लॉकबस्टर सिनेमा... डायरेक्टर एटली ने खुद किंग के साथ किंग जैसा एंटरटेनर दिया है। शाहरुख खान अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आए हैं। शाहरुख खान की आभा, करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है.. वह यहां आग लगा रहे हैं!! जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी।" फिलहाल महेश बाबू का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्म जवान के रिलीज होने से पहले महेश बाबू ने ट्वीट किया था। जिस पर शाहरुख खान ने रिट्वीट कर उनका धन्यवाद किया था। किंग खान ने लिखा, 'उम्मीद है कि आपको फिल्म पसंद आएगी. जब आप फिल्म जब आप देख रहे हों तो मुझे बताएं, मैं आऊंगा और आपके साथ इसे देखूंगा'। बता दें कि महेश बाबू और शाहरुख खान रियल में अच्छे दोस्त हैं।

एटली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन 75 करोड़ की कमाई कर डाली वहीं वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म जवान की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है। इनके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+