बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, दिग्गज एक्टर रमेश देव का निधन

नई दिल्ली, 2 फरवरी: साल 2020 और 2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरा रहा। लोगों को उम्मीद थी कि नया साल नई किरण लेकर सामने आएगा, लेकिन लगातार इंडस्ट्री से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमेश देव का निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में मायानगरी मुंबई में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

दिल का दौरा पड़ा

दिल का दौरा पड़ा

रमेश के पुत्र अभिनय देव ने कहा कि उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनको मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी सीमा देव, बेटे अभिनव और अजींक्य देव हैं। देव के निधन की खबर मिलते ही कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया।

पत्नी भी हैं एक्ट्रेस

पत्नी भी हैं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि रमेश देव ने 'आनंद', 'आप की कसम' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया था। आनंद में उनके साथ राजेश खन्ना भी थे। ये फिल्म काफी हिट रही और कई अवॉर्ड जीते। बॉलीवुड के अलावा मराठी सिनेमा और मराठी थियेटर में भी रमेश देव काफी सक्रिय थे। उनकी पत्नी भी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।

एक और एक्टर का निधन

एक और एक्टर का निधन

वहीं दूसरी ओर अभिनेता-फिल्म निर्माता अभिताभ दयाल का भी बुधवार को 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। उनकी पत्नी मृणालिनी पाटिल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 4.30 बजे उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+