न्यूड फोटोशूट मामले में नहीं कम हो रही रणवीर सिंह की मुश्किलें, पहले दर्ज हुई FIR और अब....

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद अब उनके लिए एक और मुसीबत बढ़ गई है। जी हां, महाराष्ट्र राज्य आयोग में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जब से पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है तभी से उनकी मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक तरफ उनके फैंस उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं मुंबई के चेंबूर पुलिस थाने में उनके न्यूड फोटोशूट कराने पर एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन अब एक्टर के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। जी हां, महाराष्ट्र राज्य आयोग में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

Recommended Video

    Nude Photoshoot से बुरे फंसे Bollywood Actor Ranveer Singh, FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी |*News
    ranveer singh

    राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज
    जूम की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता वकील आशीष राय ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर कहा है कि, महिला आयोग को इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले में पूरी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही रणवीर सिंह को अपने सोशल मीडिया से इस तरह की तस्वीरों को हटा देना चाहिए। इस शिकायत के बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह के लिए मुश्किलें अभी और भी बढ़ सकती हैं।

    बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किलें
    इससे पहले रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा था कि, एक आवेदन देकर अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरों के जरिए 'महिलाओं की भावनाओं को आहत करने' को लेकर एक शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है।

    रणवीर सिंह के सपोर्ट में बॉलीवुड
    बता दें कि, रणवीर सिंह ने जब से पेपर मैगजीन के लिए कराए न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तभी से वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उनके पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया फैंस उनके न्यूड फोटोशूट का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिसमें से ज्यादा तर रणवीर सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+