महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता का अमिताभ बच्चन से क्या है कनेक्शन? खुला ये राज

Amruta Fadnavis and Amitabh Bachchan: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से वहां की राजनीति में कुछ बड़े फेरबदल हुए हैं। हालांकि चुनाव से पहले ही कई नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की जीत
नागपुर पश्चिम सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे को 39,710 वोटों के अंतर से हराया है। इसके बाद से ही देंवेद्र फडणवीस और उनकी पत्‍नी अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज वह सीएम पद की शपथ लेंगे।

सोशल मीडिया पर छाईं अमृता फडणवीस
कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने देंवेद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस पर टिप्‍पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद से अमृता फडणवीस लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

कन्हैया कुमार ने अमृता फडणवीस पर की टिप्पणी
कन्हैया कुमार की टिप्‍पणी के बाद काफी बवाल भी हुआ था। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कन्‍हैया कुमार की टिप्‍पणी पर नाराजगी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी व्‍यक्‍त की थी। वहीं सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री देंवेद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं।

Amruta Fadnavis

शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं अमृता फडणवीस
जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने 6 साल की उम्र से ही शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षिण हासिल किया है। वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करती हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी प्लेबैक सिंगिग कर चुकी हैं।

अमृता फडणवीस का बॉलीवुड डेब्यू
अमृता फडणवीस ने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में 'सब धन माटी' गाना गाया था। इसी गाने से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के जीवन पर आधारित बायोपिक संघर्ष यात्रा में भी एक गाना गाया है।

अमिताभ बच्चन के साथ पहला म्यूजिक वीडियो
आपको बता दें कि अमृता फडणवीस का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिर से' नाम से था जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो को टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया था। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को एक ही दिन में 7 लाख से अधिक बार देखा गया था और तीन दिनों में 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए थे।

साल 2018 में गाया था 'मुंबई रिवर एंथम'
साल 2018 में अमृता फडणवीस का एक खास गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'मुंबई रिवर एंथम' था। ये गाना मुंबई की चार नदियों-पोइसर, दहिसर, ओशिवारा और मीठी को बचाने के लिए था। उन्होंने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए 'अलग मेरा ये रंग है', कोरोना योद्धाओं के लिए 'तू मंदिर तू शिवाला' और महिला सशक्तिकरण के लिए 'तिला जगू द्या' गाना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+