फायरिंग के बाद Salman Khan से सीएम एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, एक्टर की सुरक्षा की ली जिम्मेदारी
Salman Khan Eknath Shinde: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में 14 अप्रैल 2024 की सुबह एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरदस्त फायरिंग हुई थी। जिसके बाद से फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए। अब शूटिंग के दो दिन बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। जिसकी पहली तस्वीर सामने आई है।
इन तस्वीरों में सलमान खान उनके पिता सलीम खान और सीएम एकनाथ शिंदे को एकसाथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम ने खान परिवार से काफी देर तक बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। सीएम का कहना है कि अब एक्टर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वह किसी भी अंडरवल्ड की एक्टिविटी को नहीं सहेंगे। बता दें कि, फायरिंग के बाद पहली बार एक्टर की तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि, अब सलमान खान समेत उनके परिवार वालों की सुरक्षा को और अब टाइट किया जाएगा। इससे पहले सलमान खान को साल 2023 में जान से मारने की धमकी मिली थी। खुद लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में रहते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल 2024 की सुबह दो अज्ञात लोगों ने सलमान खान के घर हवाई फायरिंग की। ये शूटर्स बाइक पर सवार थे जिसकी झलक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। खैर मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूछताछ चल रही है। इस केस में सलमान खान के घर हमला करने की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications