'हिंदू धर्म में विवाह कॉन्ट्रैक्ट नहीं' सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले महंत राजू दास, दिया चौंकाने वाला बयान

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी समय से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थे। अब 23 जून को दोनों कानूनी तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। इसी बीच सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लेकर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने बड़ा बयान दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जिसकी वजह से सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। वहीं अब राजूदास ने कहा है कि शादी-ब्याह गुड्डे-गुड्डी का खेल नहीं है।

raju das

बता दें कि, राजूदास ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "हिंदू धर्म में विवाह कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं बल्कि जन्म-जन्मांतर का रिश्ता माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म के सभी युवा-युवती विवाह, धार्मिक विधि से, शास्त्रानुसार, अपने माता-पिता की मर्जी से अग्नि को साक्षी मानकर मंत्रोच्चार के बीच पूर्णतः सभी परंपराओं का पालन करें। उसके बाद जीवन भर एक दूसरे का सम्मान करें।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "शादी-ब्याह गुड्डे-गुड्डी का खेल नहीं है। माता-पिता की मर्जी से उन्हें मनाकर ही इस पवित्र बंधन में बंधे। बांकी देश में लोकतंत्र है। व्यक्तिगत तौर पर सब स्वतंत्र हैं। जिसकी जहां मर्ज़ी वहां कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा को भी इसकी स्वतंत्रता है। इसलिए किसी पर कुछ भी अभद्र टिप्पणी भी ना करें। यह हमारे संस्कार नहीं हैं। परिवर्तन ख़ुद से लाएं औरों में ला सकें तो बेहतर नहीं तो राम-राम कर लें। सबके खुशमय जीवन की ही कामना करें।"

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी कर ली है। कपल की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्तों के अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के दोनों भाई नदारद रहे। जिसके बाद ऐसी चर्चा है कि कपल की शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+