Mahakumbh 2025: IIT इंजीनियर बाबा अभय सिंह का दिखा रौद्र रूप, क्यों कर दी पिता के विनाश की भविष्यवाणी?
IIT engineer Baba: महाकुंभ वाले आईआईटी इंजीनियर बाबा अभय सिंह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। महाकुंभ में देश भर से आए साधु-संतों को को छोड़कर लोग 'IITian बाबा' मिलने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर आईआईटी इंजीनियर बाबा के वायरल हो रहे वीडियो बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
वहीं IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ाई और लाखों की नौकरी छोड़ बाबा बने अभय सिंह से मिलने के लिए उनके मां-बाप तड़प रहे हैं और उन्हें घर वापस बुला रहे हैं। इतना ही नहीं छह माह से बेटे को तलाश रहे मां बाप को सोशल मीडिया के जरिए जब पता चला था कि उनका बेटा महाकुंभ में है तो उससे मिलने महाकुंभ भी पहुंचे लेकिन 'IITian बाबा' अभय सिंह उनसे नहीं मिले। वहीं अब आईआईटी बाबा ने अपने पिता के विनाश की भविष्यवाणी कर दी है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला...

क्यों कर दी पिता के विनाश की भविष्यवाणी?
'IITian बाबा' अभय सिंह का नया वीडियो सामने आया है। मीडिया को दिए दिए इंटरव्यू में जब रिपोर्टर ने पूछा कि आपके पिता जी की वीडियो वायरल हो रहा हैं आपको वो घर बुला रहे हैं क्या आप घर वापस जाएंगे? इस पर आईआईटी इंजीनियर बाबा अभय सिंह भड़क उठे और बोले उनका तो विनाश मैं निश्चित करके आया हूं, उनके लिए मैंने ऐसी-ऐसी टाइमलाइन बना कर रखी है।
"तूने क्या कर्म किए हैं पहले वो दिखा"
'IITian बाबा' अभय सिंह ने कहा चूंकि उनके कर्म इतने खराब हैं कि.... अब मेरा काम आत्मा को कर्म के हिसाब से देखना है, अब मेरा काम है कि तूने क्या कर्म किए हैं पहले वो दिखा, रिश्ते के चक्कर में मेनिपुलेट कर रहे हो क्या सोच रहे हो तुम्हारे साथ न्याय नहीं होगा, न्याय तो तुम्हारे कर्म के हिसाब से ही होगा।
मां-बाप हैं तो क्या उनको....
उन्होंने कहा मेरे जो कर्म हैं उसका फल मिलेगा, भगवान राम को भी उनके कर्मों का फल मिला था छुप कर बाली को तीर मारा था और उल्टा होकर उन्हें लगा था। जब भगवान को जब अपने कर्म की सजा भुगतनी पड़ती है तो क्या वो अलग हैं, मां-बाप हैं तो क्या उनको अपने बुरे कर्मो की सजा नहीं मिलेगी?
मां बाप बनना सिर्फ वरदान नहीं है एक जिम्मेदारी है?
वहीं एक दूसरे वीडियो में आईआईटी इंजीनियर बाबा ने कहां मां बाप बनना सिर्फ एक वरदान नहीं है एक जिम्मेदारी भी है जो बच्चे की जीवन पर पूरी तरह से असर डालती है। मां- बाप बोलते हैं हमें तुम्हें पढ़ा-लिखा दिया, तुम्हारे लिए ये कर दिया वो कर दिया और क्या करना होता है पेरेन्ट्स को। अरे पेरेन्ट्स को अपने बच्चे को प्यार करना होता है। किसी को कुछ भी पढ़ाओ लिखाओ नहीं बस बच्चे को सिर्फ प्यार दोगे तो बच्चा बहुत ब्यूटीफुल विंग के साथ डेवलेप होगा। भले ही क्यों ना हो वो अनपढ़ हो, लेकिन मां-बाप को ये बात नहीं समझ आती है।
'IITian बाबा' अभय सिंह आखिर मां-बाप से क्यों नाराज हैं?
ये सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है कि देश दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे आईआईटी बाबा अभय सिंह के मां-बाप ने उनके साथ ऐसा क्या किया जो उनसे वो इतने नाराज हैं। तो बता दें अभय सिंह ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया कि जब वो छोटे थे तो उनके मां-बाप इतना झगड़ा करते थे जिसके कारण उन्हें बहुत मानसिक तनात होता था। छोटी सी ही उम्र में वो स्कूल से घर लौटते थे खुद को कमरे में बंद कर लेते थे और पढ़ाई में खुद को पूरी तरह से डुबो लेते थे ताकि वो घर के खराब माहौल से बचे रहें। उन्होंने जीवन भर शादी ना करने और संन्यासी जैसा जीवन बिताने का फैसला इसी सब कारणों से लिया।












Click it and Unblock the Notifications