'देवों के देव महादेव' फेम एक्टर Mohit Raina के घर आई नन्ही परी, एक्टर ने शेयर की क्यूट तस्वीर

'देवों के देव महादेव' एक्टर मोहित रैना पिता बन गए हैं। 17 मार्च को एक्टर के घर एक नन्ही सी बच्ची का स्वागत किया गया। एक्टर ने इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Mohit Raina Baby Girl: टेलीविजन के फेमस एक्टर और 'देवों के देव महादेव' से अपनी अलग पहचान बनाने वाले मोहित रैना के घर एक नन्हें से मेहमान का स्वागत किया गया। शादी के एक साल बाद मोहित रैना और अदिति एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। खुद एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है।

मोहित रैना के घर आई नन्ही परी

मोहित रैना के घर आई नन्ही परी

टीवी एक्टर मोहित रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मोहित रैना अपनी प्यारी सी बच्ची की उंगली पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में मोहित रैना की पत्नी अदिति भी बेटी का हाथ थामे पोज देती हुई नजर आईं। हालांकि एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।

एक्टर ने शेयर की पहली झलक

मोहित रैना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'और फिर ऐसे ही हम 3 हो गए। दुनिया में आपका स्वागत है बच्ची'। एक्टर के इस पोस्ट के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि मोहित रैना ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी थी।

मोहित रैना ने की थी सीक्रेट वेडिंग

मोहित रैना ने की थी सीक्रेट वेडिंग

आपको बता दें कि, साल 2021 की शुरूआत में मोहित रैना और अदिति शर्मा ने सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी एक सीक्रेट वेडिंग थी। एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ अचानक साझा कर सभी को हैरान कर दिया था। हाल ही में दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने हिमाचल गए थे। जिसकी तस्वीरें मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

तलाक की उड़ी थी अफवाह

तलाक की उड़ी थी अफवाह

बीते दिनों मोहित रैना ने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। जिसकी वजह से ऐसी खबरें आई थीं कि मोहित रैना और अदिति शर्मा तलाक लेने जा रहे हैं। बाद में एक्टर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना ज्यादा पसंद नहीं है। इसलिए उन्होंने तस्वीरों को डिलीट किया था।

देवों के देव महादेव से की थी एक्टिंग करियर की शुरूआत

देवों के देव महादेव से की थी एक्टिंग करियर की शुरूआत

मोहित रैना ने साल 2011 से 2014 तक हिट टीवी शो देवों के देव - महादेव में महादेव की मुख्य भूमिका निभाकर अपनी लोकप्रियता हासिल की थी। ​​इसके अलावा उन्होंने महाभारत, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और 21 सरफरोश - सारागढ़ी 1897 जैसे टीवी शो में अभिनय किया। सिल्वर स्क्रीन पर उनको काफी पसंद किया जाता है। टीवी सीरियल के अलावा मोहित रैना साल 2019 में की सुपरहिट फिल्म हिट उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आए थे। उन्होंने पर्दे पर विक्की कौशल के दोस्त और शहीद मेजर करण कश्यप का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+