'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में क्यों मची है खलबली? क्या सच में IAS पत्नी ने किया ऐसा हाल या फिर कुछ और है माजरा?
Nitish Bharadwaj and Smita Gate: बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज की पर्सनल जिंदगी भी इन दिनों महाभारत ही बनी हुई है। पिछले कुछ समय नीतीश और उनकी पत्नी IAS स्मिता गाटे लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
नीतीश भारद्वाज और स्मिता गाटे का मामला
ये मामला सुर्खियों में तब आया था जब नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर आरोप लगाया था कि वह उनको बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं और उन्हें भड़का भी रही हैं। आपको बता दें कि श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की शादी IAS अधिकारी स्मिता गाटे से हुई थी। दो बेटियों के पिता नीतीश और स्मिता के बीच चीजें इस कदर बिगड़ी कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया था।

नीतीश भारद्वाज की जिंदगी की उथल-पुथल
जानकारी के अनुसार अभी तक भी आधिकारिक तौर पर नीतीश भारद्वाज और स्मिता गाटे का तलाक नहीं हो सका है। वहीं नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे शुरू हुआ नीतीश भारद्वाज की जिंदगी में उथल-पुथल और अब तक क्या क्या हो चुका है।
1. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे पहले नीतीश ने स्मिता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के हैरतअंगेज आरोप लगाए थे। नीतीश ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें बेटियों से मिलने नहीं देती हैं। साथ ही पत्नी के खराब बर्ताव को लेकर भी शिकायत की गई थी। नीतीश ने कहा था कि पत्नी ने बेटियों के जीवन को भी पूरी तरह से असंतुलित कर दिया है।
2. नीतीश भारद्वाज के आरोप के बाद उनकी IAS पत्नी स्मिता गाटे ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने पलटवार करते हुए अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। स्मिता गाटे ने कहा था कि उनके पति नीतीश ने कभी बच्चों की स्कूल की फीस तक भी नहीं भरी है।
3. नीतीश भारद्वाज की पत्नी स्मिता ने कहा था- मेरे पति चाहते थे कि मैं नौकरी छोड़ दूं और जब मैं इससे सहमत नहीं हुई तो उन्होंने तलाक की मांग की थी। नौकरी छोड़ने की बात पर जब मैं सहमत नहीं हुई और तलाक के लिए तैयार हो गई तो उन्होंने सहमति से तलाक के लिए पैसे मांगे, जिससे मैंने साफ इनकार कर दिया था। स्मिता ने ये भी कहा था कि नीतीश अपनी बेटियों से लगातार मिलते हैं लेकिन उनकी परवरिश में कोई मदद नहीं करते हैं।
4. इसके बाद ईटाइम्स से खास बातचीत में नीतीश भारद्वाज ने कहा था कि उनकी पत्नी स्मिता गाटे उनसे अलग रहती हैं और इस समय वह चारों तरफ झूठ फैला रही हैं। नीतीश भारद्वाज ने कहा था- मैंने अपने वीडियो में गत 23 मई 2023 का आदेश दिखाया है, जहां जज ने इस बात का जिक्र किया है कि कस्टडी का मामला अभी कोर्ट में पेंडिग है। किसी को भी अभी पर्मानेंट कस्टडी नहीं दी गई है। इस मामले को लेकर अभी बहस होना बाकी है। उसके बाद ही ये तय होगा कि बच्चों कि कस्टडी किसे मिलेगी।
5. इसके बाद टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि पत्नी स्मिता गाटे से आपसी मतभेद की वजह से उनकी बेटियां भी परेशान हो गई हैं। इतना ही नहीं एक्टर के बच्चे अब उनसे दूर भागते हैं। नीतीश ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा था- वह बहुत बड़ी झूठी है। मेरे बच्चे मुझसे कहते हैं कि हमें आपको पापा कहने में घिन आती है।
6. नीतीश भारद्वाज ने इंटरव्यू में बताया था- जब मैं मिलने गया तब पांच मिनट की मुलाकात के बाद मेरी बेटी ने मुझे बाहर का दरवाजा दिखाया और वहां से जाने के लिए कहा। स्मिता मेरी दोनों बेटियों को मुझसे दूर रखना चाहती है। मैं अगर उससे ये कहूंगा कि बेटियों और पैसों को अपने पास रखे तो वह तुरंत मुझे तलाक दे देगी। लेकिन मैंऐसा नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications