नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा', 78 की उम्र में गूफी पेंटल का हुआ निधन
महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन हो गया है। एक्टर ने 78 उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Gufi Paintal passes away: महाभारत में शकुनि मामा का दमदार किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर का 78 साल की उम्र में आज सुबह 5 बजे निधन हुआ। पेंटल के बेटे ने उनके निधन की जानकारी साझा की।
बेटे ने एक दुखद नोट शेयर करते हुए लिखा- 'ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे पिताजी गूफी पेंटल (शकुनि मामा) इस दुनिया में नहीं रहे। वे आज सुबह ही चल बसे।'
गूफी पेंटल एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन के फील्ड में भी अपना नाम कमाया है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे रफ्फू चक्कर, देस परदेस, दिल्लगी, मैदान-ए-जंग, दावा जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। वहीं छोटे पर्दे पर भी गूफी ने अपना खूब जादू चलाया। उन्होंने कानून, सौदा, अकबर बीरबल, ओम नम: शिवाय, मिसिज कौशिक की पांच बहुएं जैसे सीरियलों में भी अपना लोहा मनवाया है।
अब गूफी के निधन की खबर सुनने के बाद फैंस काफी दुखी हैं और एक्टर के परिवार संग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
आपको बता दें कि गूफी पेंटल की एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि वो जिस किरदार को भी निभाते थे, उसमें जान फूंक देते थे। एक्टर ने शकुनि मामा के अलावा और भी टीवी सीरियलों और फिल्मों में अहम किरदार निभाए। लेकिन उन्हें पहचान महाभारत में 'शकुनि मामा' का रोल निभाकर ही मिली।
शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल की नेट वर्थ की बात करें, तो 3 मिलियन डॉलर यानी 21 करोड़ रुपये थी। गूफी पेंटल एक एपिसोड के भी अच्छे-खासे पैसे चार्ज करते थे। सालाना कमाई की बात करें, तो पेंटल सालभर में 96 लाख रुपये कमाई करते थे। एक एपिसोड के गूफी 40 हजार रुपये चार्ज करते थे।












Click it and Unblock the Notifications