Gufi Paintal Death: किस वजह से हुई महाभारत के शकुनि मामा उर्फ गुफी पेंटल की मौत, क्या थी बीमारी
Gufi Paintal Death: महाभारत के शकुनि मामा के नाम से प्रसिद्ध 78 वर्षीय प्रमुख और अनुभवी अभिनेता गुफी पेंटल का आज (5 जून) सुबह 9 बजे मुंबई निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।

Mahabharat's Shakuni Mama Gufi Paintal Death Reason: दिग्ग्ज वेटरन अभिनेता गुफी पेंटल का सोमवार सुबह 78 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। गुफी पेंटल के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत (1980) में 'शकुनि मामा' का करिदार निभाने वाले गुफी पेंटल अब हमारे बीच नहीं रहें।
गुफी पेंटल का उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हुआ है। कुछ महीनों से उनकी तबीयत खराब थी और पिछले हफ्ते से वो अस्पताल में भर्ती थे।
उनके बेटे हैरी पेंटल ने उनके निधन की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ''गहरे दुख के साथ हम अपने पिता मिस्टर गुफी पेंटल (शकुनि मामा) के निधन की सूचना दे रहे हैं। आज सुबह परिवार के बीच उनका निधन हो गया।''
उनके भतीजे हितेन पेंटल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "दुर्भाग्य से, वह अब नहीं रहे। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। उनका दिल धड़कना बंद बंद हो गया। नींद में ही उनका निधन हो गया।"

गुफी पेंटल को एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कथित तौर पर उनकी हालत गंभीर थी।
गुफी पेंटल के भतीजे हितेन ने पहले पीटीआई को बताया था कि उनके चाचा उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे।
हितेन ने कहा था, उन्हें ब्लड प्रेशर और दिल की समस्या थी। वह काफी वक्त से अस्वस्थ चल रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी हालात काफी गंभीर थी। इसलिए हम उन्हें इलाज और डॉक्टर की निगरानी के लिए अस्पताल ले गए। वह सात से आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुरुआत में उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन उनकी हालत में तीन-चार दिन पहले स्थिरता देखी गई थी।''
गुफी पेंटल का करियर
गुफी पेंटल ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया था। देश में वह घर-घर में महाभारत के 'शकुनि मामा' के नाम से मशहूर थे। लेकिन उनकी प्रतिभा सिर्फ अभिनय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने एक टेलीविजन निर्देशक के रूप में भी काम किया था।
उन्होंने रफू चक्कर, देस परदेस, दिल्लगी, मैदान-ए-जंग, दावा जैसी कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। छोटे पर्दे पर उनकी उल्लेखनीय कृतियों में कानून, सौदा, अकबर बीरबल, ओम नमः शिवाय, श्रीमती कौशिक की पांच बहु, कर्ण संघिनी और अन्य शामिल हैं।
वह आखिरी बार टीवी शो जय कन्हैया लाल की में नजर आए थे। पौराणिक गाथा बहुत हिट थी और उन दिनों सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो थे।












Click it and Unblock the Notifications