अतुल सुभाष की तरह शादी से परेशान हुए ये एक्टर, तलाक की वजह से हुए डिप्रेशन का शिकार, बोले-'मैं उनका दर्द...'

Mahabharat Actor Arun Singh Rana: अरुण सिंह राणा, जो 'नागिन 6' से घर-घर फेमस हुए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने तलाक का ऐलान किया। एक्टर ने बताया कि वह काफी समय से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपनी बुरी शादी के अनुभव की तुलना दिवंगत अतुल सुभाष से की।

बता दें कि, 29 जून, 2018 को अरुण सिंह राणा की शिवानी शादी हुई थी। लेकिन पिछले साल 2024 में दोनों अलग हो गए। अब एक्टर ने बताया कि इस शादी की वजह से वह बहुत ज्यादा टूट गए थे, हालांकि परिवार ने उन्हें अच्छे से संभाला।

Arun Singh Rana

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अरुण सिंह राणा ने अपने तलाक के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैंने दिसंबर 2024 में तलाक लिया। मैं बहुत संघर्ष कर रहा था क्योंकि मेरी शादी खराब थी और मैं किसी और चीज़ पर ध्यान नहीं दे पा रहा था। मैं मानसिक दबाव में था, लेकिन भगवान की कृपा और परिवार के समर्थन से मैं इससे बाहर निकल आया।"

अरुण सिंह राणा ने अपने तलाक की तुलना अतुल सुभाष से की। उन्होंने कहा कि, 'अब मैं समझ सकता हूं कि अतुल सुभाष को कैसी स्थिति का सामना करना पड़ा होगा, और उनके असमय निधन के लिए मैं दुखी हूं। मैं उन पुरुषों की स्थिति समझ सकता हूं कि जो बुरी शादी से जूझ रहे हैं और इससे बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"

अभिनेता अभी भी अपनी शादी के दौरान जो मानसिक तकलीफें झेलीं, उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। अरुण सिंह राणा ने कहा, "नए साल के शुरू होते ही, मुझे शांति मिल रही है और मैं आगे बढ़ने के लिए आभारी हूं। अब मुझे अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित करना है। गलत निर्णय के कारण मैंने पिछले चार साल खो दिए। मुझे अपने दर्शकों से बहुत प्यार मिला था और अब मैं उसे फिर से पाना चाहता हूं। मैं कुछ अच्छे रोल करने का इंतजार कर रहा हूं और नए अवसरों के लिए तैयार हूं।"

अरुण सिंह राणा के बारे में अरुण सिंह राणा ने 2013 में महाभारत से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'दीया और बाती हम', 'महाभारत', 'नागिन 6' जैसी शो में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+