Maha Kumbh 2025: शंकर महादेवन के गाने से होगी महाकुंभ 2025 की शुरुआत, कौन से कलाकार कब करेंगे परफॉर्म?
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। ये मेला हर 12 साल बाद आयोजित होता है। वहीं इस बार महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आयोजित हो रहा है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भव्य धार्मिक आयोजन में परफॉर्म करने के लिए देशभर के मशहूर कलाकारों को न्यौता भेजा है। महाकुंभ 2025 में इस बार शंकर महादेवन से कैलाश खेर और शान जैसे संगीत शिल्पी अपनी मधुर आवाज से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे।
महाकुंभ 2025 में शामिल होंगे ये सेलेब्स
इस बार महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स तक रौनक लगाने वाले हैं। इन कलाकारों में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनुप जलोटा, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा, रवि किशन, मनोज तिवारी और आकांक्षा सिंह तक का नाम शामिल है।

आइए आपको बताते दें कि इस बार महाकुंभ 2025 में कौन कौन से सेलेब्स म्युजिकल परफॉर्मेंस देने वाले हैं और इसका आयोजन कब होगा-
शंकर महादेवन की परफॉर्मेंस से होगी महाकुंभ मेले की शुरुआत
-कल्चरल मिनीस्ट्री की प्रेस रिलीज के मुताबिक बॉलीवुड के फेमस सिंगर्स जैसे शंकर महादेवन, कैलाश खेर और शान महाकुंभ मेले के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे।
-मेले के ओपनिंग डे पर शंकर महादेवन अपनी परफॉर्मेंस से महाकुंभ का आगाज करेंगे। वहीं आखिरी दिन मोहित चौहान के म्यूजिकल कार्यक्रम के साथ इस मेले का समापन होगा।
जानें कौन से कलाकार कब करेंगे परफॉर्म
-कैलाश खेर, शान, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, कविता सेठ, ऋषभ रिखीराम शर्मा, शोवना नारायण, डॉ. एल सुब्रमण्यम, विक्रम घोष और मालिनी अवस्थी जैसे कलाकार भी महाकुंभ 2025 में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।
-बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान आगामी 27 जनवरी 2025 को महाकुंभ में अपने मधुर संगीत से समा बाधेंगे।
-वहीं हरिहरन की परफॉर्मेंस आगामी 10 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।
-इसके बाद कैलाश खेर के कार्यक्रम का आयोजन आगामी 23 फरवरी 2025 को किया गया है।
-इन सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस महाकुंभ मेले में भक्तों के लिए एक मंत्रमुग्ध माहौल बनाएगी।
महाकुंभ मेले में कहां होगी ये परफॉर्मेंस
ये सभी परफॉर्मेंस कुंभ मेला मैदान में गंगा पंडाल में आयोजित किए जाएंगे। कल्चरल डांस, फोक म्यूजिक और ड्रामैटिक आर्ट्स वाले ये इवेंट्स भक्तों और विजिटर्स को भारत की रिच कल्चर का दर्शन कराएंगे। साथ ही आध्यात्मिक और आर्टिस्टिक एक्सपीरियंस का भी मजा देंगे।
45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
आपको बता दें कि महाकुंभ मेला 2025 इस बार 12 सालों के बाद आयोजित किया जा रहा है और इस आयोजन में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है। जानकारी के अनुसार महाकुंभ के इस मेले के दौरान श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने के लिए संगम पर इकट्ठा होते हैं और आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications