सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश पर माधुरी दीक्षित ने की बात, बोलीं- 'कहना मुश्किल है'
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इस साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश है। दोनों ही फिल्मों की कास्ट में एक से बढ़ कर एक एक्टर्स शामिल हैं। इन फिल्मों का जबरदस्त बज भी बन हुआ है। साथ ही फिल्म के मेकर्स के बीच अब स्क्रीन्स को लेकर खींचातानी बढ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि यूपी और दिल्ली के सिंगल स्क्रीन मालिकों ने अधितकर शोज भूल भुलैया 3 को दिए हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट भी इस क्लैश पर कुछ रिएक्ट नहीं कर पा रहे हैं। दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन को लेकर प्रिडिक्ट कर पाना मुश्किल है। ऐसे में भुल भुलैया 3 की मंजुलिका यानी माधुरी दीक्षित ने फिल्म के क्लैश पर बात की है। उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा, कौन सी फिल्म चलेगी या नहीं ये कहना बहुत मुश्किल है। लेकिन हमें मालूम है कि हमने बहुत अच्छा प्रोडक्ट बनाया है। हमने सभी ने बहुत ज्यादा मेहनत की है। पूरी टीम ने फिल्म को बहुत एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है। बस मुझे ये उम्मीद है कि लोगों को पसंद आए।

आप कुछ नहीं सकते
माधुरी ने सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश पर बात करते हुए कहा, मुझे याद नहीं है दिल और बेटा दोनों एक साथ फिल्में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों में बड़े स्टार थे, लेकिन दोनों ही फिल्में अच्छी चली थी। इसिलए आप कुछ नहीं कह सकते हो। वैसे ये पूरा का पूरा दर्शकों पर निर्भर करता है। आखिर में ही उन्हें ही दोनों फिल्मों में से किसी एक को पसंद करना है और देखना है। अंत में फिल्म की परीक्षा थिएटर में होगी।
विद्या की वापसी
सिंघम अगेन का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से भी क्लैश है। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स रिलीज़ के पहले खूब दम खम लगाए हुए हैं। दोनों के बीच स्क्रीन को लेकर भी लड़ाई छिड़ गई है। ये फिल्में अपने फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की भी वापसी हुई है। दर्शक उन्हें देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications