'ऐसा लग रहा जैसे कल की बात हो...' 'मृत्युदंड' के 25 साल पूरे होने पर बोलीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मृत्युदंड' को 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। माधुरी ने दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

मुंबई, 12 जुलाई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। एक्टिंग ही नहीं माधुरी डांस में भी एक्सपर्ट हैं। या यू कहें कि एक्ट्रेस ऑलराउंडर हैं। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार माधुरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फिल्म की झलक फैंस के साथ शेयर की है। माधुरी की पुरानी फिल्म की तस्वीरों ने एक बार फिर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दीं।

एक्ट्रेस ने ताजा की पुरानी यादें

एक्ट्रेस ने ताजा की पुरानी यादें

बताते चलें कि माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मृत्युदंड' को 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का एक पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। माधुरी ने दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

फोटो को दिया ये कैप्शन

फोटो को दिया ये कैप्शन

फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ऐसा लग रहा है जैसे कल की ही बात हो। हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करनी चाहिए। सफर जारी रहेगा। स्टे ट्यून्ड। मंडेमोटिवेशन। माधुरी ने जैसे ही ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, फैंस काफी एक्साइटेड और खुश नजर आए। एक फैन ने लिखा- मेरी स्वीट मैम। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये गाना बेहद पसंद है- कहे दो एक बार सजना।

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आपको बताते चलें कि माधुरी दीक्षित आखिरी बार करण जौहर के वेब शो फेम गेम में दिखी थीं। इसके अलावा उनका मराठी प्रोडक्शन पंचक भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

सुपरहिट रही थी एक्ट्रेस की ये फिल्म

सुपरहिट रही थी एक्ट्रेस की ये फिल्म

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की फिल्म हम आपके हैं कौन 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में माधुरी और सलमान की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म के गाने आज तक दर्शकों के कानों में गूंज रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

'देवदास' के 20 साल

'देवदास' के 20 साल

वहीं माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' को भी 20 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में माधुरी अपनी दो-दो फिल्मों की सक्सेस और उनके इतने साल पूरे होने को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती आज भी बरकरार है।

एक्ट्रेस ने दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

एक्ट्रेस ने दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं। फैंस धक-धक गर्ल को बेहद पसंद करते हैं। अपने करियर में एक्ट्रेस ने काफी सुपरहिट्स और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+