माधुरी दीक्षित ने खरीदी पोर्शे की लग्जरी कार, करोड़ों में है कीमत, स्पीड सुनकर पकड़ लेंगे माथा

Madhuri Dixit New Car: माधुरी दीक्षित ने पोर्शे की सबसे तेज कारों में से एक स्पोर्ट्स खरीदी है। इस कार की कीमत 3.8 करोड़ रुपए के आसपास है।

madhuri dixit

Madhuri Dixit New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित न सिर्फ अपनी अदाओं को लेकर फेमस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती की भी जमकर तारीफ करते हैं। माधुरी दीक्षित अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी वह अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। फिलहाल जिस वजह से माधुरी की इतनी चर्चा हो रही है वह है उनकी 3 करोड़ रुपए की एक्सपेंसिव कार। खबर है कि माधुरी दीक्षित ने पोर्शे 911 टर्बो एस मॉडल लग्जीरियस कार खरीदी है।

3.8 करोड़ रुपए में माधुरी दीक्षित ने खरीदी कार
आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने स्पोर्ट्स कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल ने पोर्शे की सबसे तेज कारों में से एक स्पोर्ट्स खरीदी है। इस कार की कीमत 3.8 करोड़ रुपए के आसपास है।

कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा
जानकारी के अनुसार सिल्वर मैट रंग में इस कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। ये पोर्शे की महंगी कारों में से एक है। माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने दोनों मुंबई की सड़कों पर अपनी इस कार से सफर का मजा लेते नजर आए। खबर है कि माधुरी दीक्षित ने ये महंगी कार खुद को ही गिफ्टी की है।

डॉक्टर श्रीराम नेने इस कार को चलाते नजर आए
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर श्रीराम नेने इस शानदार कार को चलाते नजर आ रहे थे। वहीं उनकी पत्नी माधुरी दीक्षित उनके पास वाली सीट पर बैठी हुई थीं। आपको बता दें कि कि माधुरी दीक्षित की ये महंगी कार सबसे तेज चलने वाली गाड़ियों में से एक है, जिसमें 3.8 लीटर, ट्विन टर्बो चार्ज्ड 6 सिलिंडर पेट्रोल इंजिन है जिसमें 641 बीएचपी पावर जेनरेट करने की क्षमता है। ये कार 2.6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+