Happy Birthday Sobhita Dhulipala: एक्टर के साथ अच्छी मॉडल भी हैं सोभिता, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश

मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल सोभिता धूलिपाला आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

मुंबई, 31 मई : मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल सोभिता धूलिपाला आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं। फिल्मों के अलावा सोभिता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वे इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर करती हैं। एक्टिंग शुरू करने से पहले अभिनेत्री जानी-मानी मॉडल थी। सोभिता अकसर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। आइये जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं सोभिता की जिंदगी और उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर...

विशाखापत्तनम में बीता बचपन

सोभिता का जन्म 31 मई 1992 को आंध्रप्रदेश के तेनाली में हुआ था। उनका पूरा बचपन विशाखापत्तनम में बीता। सोभिता मुख्य तौर पर हिंदी, मलयालम और तेलुगू फिल्में में काम करती हैं।

मिस अर्थ इंडिया का जीता खिताब

सोभिता धूलिपाला एक भारतीय सुपरमॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर हैं। साल 2013 में उन्होंने मिस अर्थ इंडिया का खिताब जीता और मिस अर्थ इंडिया 2013 में फिलीपींस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

अभिनय की दुनिया में पहला कदम

सोभिता ने अनुराग कश्यप की फिल्म रमन-राघव 2.0 से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। जुलाई 2016 में उन्होंने कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटॉम फिल्म्स के साथ क साथ तीन फिल्मों के सौदे पर हस्ताक्षर भी किए।

इस फिल्म में नजर आएंगी सोभिता

सोभिता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वालीं हैं। इस फिल्म में सोभिता, ऐश्वर्या राय के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+