बेटी समीशा को साथ लेकर शॉपिंग पर निकलीं मम्मी शिल्पा शेट्टी, कैमरे पर बेटी ने दिए ऐसे पोज कि फिदा हो गए लोग

Shilpa Shetty Daughter Video: करवा चौथ के व्रत के बाद शिल्पा शेट्टी गत शुक्रवार को बेटी समीशा के साथ शॉपिंग के लिए निकली थीं। दोनों को मुंबई में एक शॉप से बाहर निकलते हुए देखा गया।

Shilpa Shetty Daughter Video: गत गुरुवार को शिल्पा शेट्टी ने बड़ी ही धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया। इस मौके पर उनके पति राज कुंद्रा भी बिना मास्क के नजर आए। हालांकि पैपराजी को देखते ही राज कुंद्रा ने अपने मुंह को चांद को देखने वाली छलनी से छुपा लिया था। वह पैपराजी को पोज देने के लिए भी नहीं रुके। करवा चौथ के व्रत के बाद शिल्पा शेट्टी गत शुक्रवार को बेटी समीशा के साथ शॉपिंग के लिए निकली थीं। दोनों को मुंबई में एक शॉप से बाहर निकलते हुए देखा गया। शिल्पा शेट्टी ने समीशा का हाथ पकड़ रखा था। इस दौरान समीशा ने पैपराजी को देख जो एक्स्प्रेशंस दिए, उन्हें देख हर कोई उन पर फिदा हो रहा है।

पैपराजी को देख समीशा ने दिए क्यूट पोज

पैपराजी को देख समीशा ने दिए क्यूट पोज

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनकी बेटी समीशा का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अधिकतर समय बेटी समीशा के क्यूट वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। समीशा के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। लोग समीशा के इन वीडियोज पर खूब प्यार बरसाते हैं। इसी बीच मुंबई की शॉप से मम्मी शिल्पा शेट्टी का हाथ पकड़कर बाहर निकलते हुए समीशा का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहा है समीशा का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी बेटी समीशा के साथ बात करते हुए शॉप से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने बेटी का हाथ पकड़ा हुआ है। इस वीडियो के देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में समीशा अपनी मम्मी शिल्पा शेट्टी के साथ दुकान से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ जाती दिखाई देती हैं। साथ में एक बॉडी गार्ड भी है, जो तुरंत आगे बढ़कर कार का गेट खोलता है।

साल 2020 में सरोगेसी से पैदा हुई थी समीशा

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने बिजनसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी की थी। उनका एक बेटा वियान भी है। शिल्पा और राज ने समीशा को साल 2020 में सरोगेसी के जरिए जन्म दिया था। फरवरी 2022 में समीशा दो साल की हो गई हैं। समीशा के बर्थडे के मौके पर मां शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद क्यूट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लोगों को वो वीडियो खूब पसंद आया था।

शिल्पा शेट्टी को पैर में लगी थी चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त थीं जब उन्हें पैर में चोट लगी थी। इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते हुए शिल्पा शेट्टी को पैर में गंभीर चोटे आई थीं। उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वह कई दिनों तक बेड रेस्ट पर थीं। हालांकि अब उन्होंने अपनी चोट को रिकवर कर लिया है और दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है।

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी शिल्पा

जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी कुछ समय पहले फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह फिल्म 'सुखी' और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'द इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+