सनी देओल की 'गदर 2' को देखने पहुंचीं मां प्रकाश कौर, धर्मेंद्र ने जताई खुशी, परिवार वालों ने कही ये बात

Gadar 2 Premiere: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। ये फिल्म रजीनकांत की मूवी 'जेलर' को भी कड़ी टक्कर दे रही है। भारी संख्या में लोग 'गदर 2' को देखने के लिए सिनेमघरों में नजर आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म वीकेंड पर धमाल मचा सकती है और बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फड़ कमाई कर सकती है। आपको बता दें कि सनी देओल के परिवार वाले यानी उनकी मां प्रकाश कौर और पिता धर्मेंद्र मुंबई में 'गदर 2' के रेड कार्पेट प्रीमियर में शामिल हुए थे।

सनी देओल के परिवार ने देखी फिल्म 'गदर 2'
इस मौके पर सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तानिया देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' देखने के लिए पहुंचे थे। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी पिता की फिल्म को देखने के लिए थिएटर में नजर आए। सभी लोगों ने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की। परिवार वालों का कहना था कि फिल्म तो अच्छी थी ही, साथ में सनी देओल की एक्टिंग भी काफी दमदर थी।

gadar 2

बेटे की फिल्म देखकर खुश हुए धर्मेंद्र
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स ने गत 11 अगस्त की रात को मुंबई में इस मूवी के प्रीमियर का आयोजन किया था। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर और काले रंग का वेस्ट कोट पहना था। धर्मेंद्र ने अकेले ही पैपराजी को जमकर पोज दिए। धर्मेंद्र ने काली टोपी भी पहनी हुई थी।

मां प्रकाश कौर ने भी फिल्म देखकर जताई खुशी
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी अपने बेटे सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को देखने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने इस खास मौके पर गुलाबी और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना हुआ था। वहीं इस इवेंट में सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। 'गदर 2' के प्रीमियर में देओल परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ, नना पाटेकर, पूजा बत्रा और वत्सल सेठ समेत अन्य सेलेब्स भी नजर आए थे।

एडवांस बुकिंग ने मारी थी बाजी
फिल्म 'गदर 2' को ओपनिंग डे पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ 20 लाख टिकट्स की तो एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर दमदार एडवांस बुकिंग की जानकारी दी थी। लोगों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।

सलमान खान ने की 'गदर 2' की तारीफ
आपको बता दें कि सलमान खान एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह के प्रमोशनल पोस्ट करते रहते हैं। इस बार सलमान खान ने फिल्म 'गदर 2' की तरीफ करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए एक नोट भी लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+