Maa BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फुस्स हुई काजोल की फिल्म 'मां', 20 करोड़ रुपये नहीं जोड़ पाई
काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। 27 जून 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म काजोल के करियर की पहली हॉरर फिल्म है। फिल्म को दर्शकों से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा जा रहा है। मां को मेकर्स ने शैतान से जोड़ा है। इसके साथ ही मेकर्स हॉरर यूनिवर्स बना रहे हैं।
फिल्म ने अपना पहला वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिया है। लेकिन फिल्म अभी भी 20 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई। इस रिपोर्ट में जानिए काजोल की फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.65 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 19.28 करोड़ रुपये हो गया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को फिल्म देखने बेहद कम दर्शक पहुंचे। इस वजह से फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ रुपये भी नहीं पार कर पाई। 'मां' में काजोल ने मां अंबिका का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती।
'मां' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर 'मां' का मुकाबला आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' और 'कन्नप्पा' से है। इसके बावजूद 'मां' ने रिलीज के दो दिनों में ही साल 2025 की 8 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसमें लवयापा (6.85 करोड़ रुपये), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (5.32 करोड़ रुपये), बैडऐस रविकुमार (8.38 करोड़ रुपये), चिड़िया (8 लाख रुपये), द भूतनी (9.57 करोड़ रुपये), केसरी वीर (1.53 करोड़ रुपये), कंपकंपी (1.5 करोड़ रुपये) और फुले (6.85 करोड़ रुपये) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications