Maa BO Collection day 3: काजोल की फिल्म 20 करोड़ रुपये कमाने से चूकी, तीन दिन में 'मां' ने कमाया इतना पैसा
Maa Box Office Collection: काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला। ये काजोल के पहली हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा जा रहा है। ये एक मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। जिसमें काजोल अपनी बेटी को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ये 17 करोड़ रुपये हो गया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, दूसरे दिन 5.65 करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 17.40 करोड़ रुपये हो गया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ेगी। क्योंकि ये फिल्म हॉरर जॉनर की है।

रविवार को 'मां' की कुल ऑक्यूपेंसी 31.17% दर्ज की गई, जिसमें शाम के शो में सबसे ज्यादा दर्शक आए। सुबह के शो में धीमी शुरुआत हुई और केवल 10.71% ऑक्यूपेंसी रही। दोपहर के शो में 35.57% और शाम के शो में 46.68% दर्शक आए। रात के शो में ऑक्यूपेंसी में गिरावट आई, जिसके बाद कुल ऑक्यूपेंसी 31.71% रही। बता दें, 'मां' में काजोल ने मां अंबिका का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती। दर्शक मां और बेटी के इस रिश्ते को धीरे-धीरे पसंद कर रहे हैं, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिख रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर 'मां' का मुकाबला आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' और 'कन्नप्पा' से है। इसके बावजूद 'मां' ने रिलीज के दो दिनों में ही साल 2025 की 8 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें लवयापा (6.85 करोड़ रुपये), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (5.32 करोड़ रुपये), बैडऐस रविकुमार (8.38 करोड़ रुपये), चिड़िया (8 लाख रुपये), द भूतनी (9.57 करोड़ रुपये), केसरी वीर (1.53 करोड़ रुपये), कंपकंपी (1.5 करोड़ रुपये) और फुले (6.85 करोड़ रुपये) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications