सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव? एक हफ्ते बाद दिया जवाब, कहा-'मेरे खिलाफ झूठे...'
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। 23 जून को कपल ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। हालांकि एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा अपनी इकलौती बहन की शादी से गायब रहे।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से भाई की गैरमौजूदगी को हर किसी ने नोटिस किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लव सिन्हा को सगी बहन की शादी में शामिल ना होने पर जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि लंबे वक्त इस पर चुप्पी साधने के बाद लव ने वजह का खुलासा किया।

लव सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैंने क्यों नहीं भाग लेने का फैसला किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले आता है।' लव सिन्हा के इस बयान से साफ हो गया कि वह अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा से नाराज नहीं हैं।
इससे पहले सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में लव सिन्हा ने कहा था कि, "मेरी बहन को रातों-रात सक्सेस मिली ऐसे में आप लोगों से घिरे रहते हैं और हर कोई अपने फायदे के लिए आता है। बहन को मैं ज्यादा बोल नहीं सकता, मैं टोकता नही हूं क्योंकि वो मुझे लगता है कि वह समझदार हैं। उसकी अपनी लाइफ है मैं सुझाव दे सकता हूं कि ध्यान रखो कौन सही है कौन गलत है। किसी को कुएं में कूदने से मना कर सकते हो लेकिन जिसे कूदना ही है वो कूदेगा।"
बता दें कि, जहीर इकबाल को पिछले 7 साल से सोनाक्षी सिन्हा डेट कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। दोनों को कई बार पार्टीज में एकसाथ देखा गया है हालांकि कपल ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने साल 2022 में ही गुपचुप सगाई कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications