Lust Stories 2: पहले लिप लॉक के बाद नीना गुप्ता की हुई थी ऐसी हालत, Dettol से धोया था मुंह, रात भर थीं बेचैन
Lust Stories 2 Neena Gupta: 'लस्ट स्टोरीज 2' के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बूढ़ी दादी बनीं नीना गुप्ता अपनी पोती को उसके होने वाले पति के साथ शादी से पहले ही सोने की सलाह देती नजर आती हैं। नीना गुप्ता पोती से कहती हैं कि गाड़ी खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव लेते हैं, तो शादी से पहले क्यों नहीं। आपको बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना गुप्ता का ये डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता न सिर्फ एक शानदार अभिनेत्री हैं बल्कि वह अपनी हर बात बेबाकी से सबके सामने रखती हैं।
पिछले कई सालों से लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता अब जल्द ही फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 29 जून 2023 को रिलीज हो रही है। इसी बीच नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में अपने पहले लिप लॉक सीन के बारे में खुलकर बीत की। उन्होंने बताया कि ये सीन उनके लिए कितना मुश्किल था और कैसे उन्होंने इसे शूट किया था।

'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना गुप्ता का अवतार
आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। नीना गुप्ता हर किरदार में खुद को ढाल लेती हैं और लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी करते हैं। इन दिनों वह 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। नीना गुप्ता का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने पहला लिप लॉक सीन 90 के दशक में शो 'दिल्लगी' में किया था। ये सीन करना उनके लिए बहुत ही मुश्किल था।
नीना गुप्ता का पहला लिपलॉक सीन
नीना गुप्ता ने अपने इंटरव्यू में कहा- कई सालों पहले मैंने दिलीप धवन के साथ पहला लिपलॉक सीन किया था, जो एक टीवी शो के लिए था। इस शूट के बारे में सोचकर मैं पूरी रात सो नहीं पाई थी। दिलीप धवन बहुत ही गुड लुकिंग थे लेकिन मेरे दोस्त नहीं थे इसलिए उनके साथ ये सीन करना मुझे मुश्किल लग रहा था। उन्होंने आगे बताया- मैं फिजिकली और मेंटली इस सीन के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। मैं इसके बारे में सोचकर बहुत परेशान हो रही थी और खुद को इस सीन के लिए तैयार करने की कोशिश कर रही थी। मैंने खुद को राजी किया और इस सीन को शूट किया।
किस के बाद डेटॉल से धोया था मुंह
नीना गुप्ता ने कहा- जैसे ही ये सीन खत्म हुआ मैं तुरंत वॉशरूम में चली गई और अपना मुंह डेटॉल से धोया। ये मेरे लिए बुहत मुश्किल था, क्योंकि ऐसे शख्स को किस करना था जिसे में जानती तक नहीं थी। हालांकि पारिवारिक शो होने के कारण इस किसिंग सीन को बाद में हटा दिया गया था। नीना गुप्ता ने आगे बताया था कि कुछ इस तरह का सीन उन्होंने फिल्म 'उत्सव' के लिए भी शूट किया था, जो कि उनके लिए काफी मुश्किल था।












Click it and Unblock the Notifications