यश की 'टॉक्सिक' से डर गए संजय लीला भंसाली, बदली 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट
Love and War Release Date Postponed: फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से यह परंपरा रही है कि मेकर्स अपनी फिल्मों को छुट्टियों या लंबे वीकेंड पर रिलीज करना पसंद करते हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों का रुख करें। इसी सिलसिले में साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ सकती है। लेकिन अब साफ हो गया है कि ये अफवाहें निराधार थीं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, 'टॉक्सिक' अपने तय समय यानी मार्च 2026 में ही रिलीज़ होगी।
इसी महीने में निर्देशक संजय लीला भंसाली की भव्य रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' भी रिलीज होने वाली थी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, ताज़ा जानकारी के अनुसार, भंसाली ने बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब दोनों फिल्मों के बीच कोई सीधी भिड़ंत नहीं होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग का लगभग 75 दिन का काम अभी बाकी है। इसी कारण फिल्म की रिलीज़ को अब 2026 की दूसरी छमाही में ले जाने की योजना बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग तेजी से पूरी करने के लिए भंसाली ने अपने तीनों प्रमुख कलाकारों से बल्क डेट्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। चर्चा यह भी है कि निर्माता फिल्म को जून 2026 में रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं, 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरेशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल दर्शकों की निगाहें यश की 'टॉक्सिक' पर टिकी हैं, जो अगले साल मार्च में रिलीज़ होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है, जबकि भंसाली की 'लव एंड वॉर' के फैंस को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications