लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद में अभिनेता सोनू सूद की एंट्री, कहा-जब ऑक्सीजन की जरूरत थी, तो...
लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद में अभिनेता सोनू सूद की एंट्री, कहा-जब ऑक्सीजन की जरूरत थी, तो...
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश में धर्म की राजनीति की शुरूआत हो गई है। राजनीतिक दलों के नेता हनुमान चलीसा और लाउडस्पीकर को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं इस विवाद में अब अभिनेता सोनू सूद की एंट्री हो गई है। सोनू सूद ने हनुमान चलीसा और लाउडस्पीकर विवाद पर खुलकर बात की और कहा कि जब कोरोना महामारी के दौरान लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत थी उस वक्त किसी ने न तो किसी का धर्म देखा और न किसी की जाति पूछी।

लाउडस्पीकर विवाद पर बोले सोनू सूद
देश में चल रहे लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद में अब अभिनेता सोनू सूद की एंट्री हो गई है। उन्होंने पुणे के JITO कनेक्ट 2022 समिट में इस विवाद पर बात करते हुए इस विवाद पर दुख जताया और कहा कि हमें मिलकर काम करने की जरूरत हैं। सोनू सूद ने कहा कि उन्हें हनुमान चलीसा और लाउडस्पीकर विवाद के बारे में सुनकर उन्हें दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना काल को नहीं भूलना चाहिए। लोग जिस तरह से हनुमान चलीसा और लाउडस्पीकर को लेकर जहर उगल रहे हैं, उसे देखकर उनका दिल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि हम पिछले ढ़ाई सालों से कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी हम सबको साथ की जरूरत हैं।

जब ऑक्सीजन की थी जरूरत तो...
उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जब ऑक्सीजन की जरूरत थी, तब किसी ने न तो धर्मं की चिंता की और न ही किसी की जाति पूछी। सबने मिलकर काम किया। राजनीतिक दलों ने भी इस दौरान मिलकर काम किया है। जिस कोरोना ने कई घाव दिए, उसने सभी को एक कर दिया था। उन्होंने कहा कि मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूं कि वो देश के लिए एक साथ आएं। हमें देश की बेहतरी के लिए धर्म और जातियों की सीमाओं को तोड़ना होगा। हमें धर्म और जाति के ऊपर उठकर मानवता के लिए साथ आना होगा।

पहली बार रखी अपनी राज
सोनू सूद ने पहली बार इस विवाद पर अपनी राय रखी है। आपको बता दें कि सोनू सूद अक्सर देश के मुद्दों पर खुलकर अपनी बातें रखती हैं। उन्होंने कोरोना महामारी और लॉकडाउन के समय आगे बढड़कर काम किया। चाहे लोगों को अपने खर्च पर घर भेजना हो या कोरोना के इलाज के लिए ऑक्सीजन और दवाईयां उपलब्ध करवाना हो। सोनू सूद ने लोगों की मदद की तो लोगों ने भी उन्हें खूब प्यार किया। लोगों ने उन्हें रियल हीरो का टैग दिया है।












Click it and Unblock the Notifications