Looop Lapeta Trailer: ताहिर के साथ तापसी के कई इंटिमेट सीन्स, जानें कब होगी रिलीज

नई दिल्ली, 13 जनवरी: बड़े पर्दे के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तापसी पन्नू का जलवा बरकरार है। हसीन दिलरुबा और रश्मि रॉकेट जैसी शानदार फिल्म देने के बाद अब वो 'लूप लपेटा' में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट ताहिर राज भसीन नजर आएंगे, जबकि आकाश भाटिया इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। वैसे बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि ये जर्मन फिल्म निर्माता टॉम टाइक्वेर की 1998 की क्लासिक फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रिमेक है। (ट्रेलर नीचे)

पहली नजर में हुआ प्यार

पहली नजर में हुआ प्यार

वहीं ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत दोनों मुख्य किरदारों की लव स्टोरी से होती है, जहां दोनों के एक नजर में एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। इसके बाद हीरो की मुलाकात कुछ बदमाशों से होती है, जो उसे पैसे देते हैं, लेकिन वो पैसे हीरो जुए में हार गया। बस यहीं से फिल्म की असली कहानी की शुरुआत होती है। ट्रेलर देख के लग रहा कि इसमें काफी फाइटिंग सीन्स भी हैं।

4 फरवरी को होगी रिलीज

4 फरवरी को होगी रिलीज

ट्रेलर पोस्ट करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा कि 50 लाख, 50 मिनट, क्या वक्त से रेस जीत पाएंगे? या आर जाएंगे सब कुछ? सोनी पिक्चर फिल्मस इंडिया की ये फिल्म 4 फरवरी को रिलीज होगी। वैसे ट्रेलर देखकर लग रहा कि इसमें कई इंटिमेट सीन्स होंगे।

 क्या है टाइटल का मतलब?

क्या है टाइटल का मतलब?

एक्टर ताहिर के मुताबिक जब उनके पास मेकर्स स्टोरी लेकर आए थे, तो इसका टाइटल तय नहीं था। उन्होंने स्टोरी सुनकर हां कर दी। बस उन्हें इतना पता था कि ये बहुत ही यूनीक होने वाला है। अब फिल्म को 'लूप लपेटा' नाम दिया गया है। वहीं जब उनसे इसका मतलब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लूप मतलब एक चीज जो बार-बार हो, लपेटा मतलब तुमने माल लपेट लिया। वहीं तापसी ने कहा कि मेकर्स लंबे वक्त से टाइटल सोच रहे थे। उनको छोटा और नया नाम चाहिए था, ताकि ये फिल्म की स्टोरी का जस्टिफाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+