Lok Sabha Election 2024: कंगना से लेकर टीवी के 'श्रीराम' तक... लोकसभा चुनाव के रण में उतरे हैं ये सितारे
Lok Sabha Chunav 2024: फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का नाता कोई नया नहीं है। कई सितारे हैं, जो बॉलीवुड का दामन छोड़कर राजनीति में आए हैं और इन्होंने कमाल ही कर दिया। वहीं कई सितारें हैं, जो राजनीति में कमाल ना दिखा सके तो वापस सिनेमा में दस्तक दी। हालांकि कई सितारे हैं जिन्होंने फिर से राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है।
साल 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस बार काफी सितारे हैं, जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कंगना रनौत से लेकर हेमा मालिनी तक कई सितारे हैं, जो अलग-अलग जगहों से इस बार राजनीति के अखाड़े में उतरे हैं।

मंडी से चुनावी मैदान में कंगना रनौत
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की। कंगना ने जब फैंस को बताया कि वे राजनीति में एंट्री कर रही हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर मैदान में उतरी हैं। कंगना को फैंस का प्यार भी मिल रहा है मगर साथ ही कई लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
अरुण गोविल की राजनीतिक पारी
रामानंद सागर के शो रामायण में श्रीराम का किरदार निभाकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल भी इस बार राजनीति में उतरे हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया था कि वे मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अरुण गोविल को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।
हेमा मालिनी ने फिर खेला दांव
हेमा मालिनी की बात करें तो वे अपने राजनीतिक करियर में दो बार मथुरा से सांसद रह चुकी हैं। अब भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर एक बार फिर हेमा राजनीति के अखाड़े में उतरी हैं। साल 2004 में हेमा ने भाजपा का दामन थामा था। तभी से वे राजनीति में काफी सक्रिय हैं।
राजनीति में सक्रिय हैं मनोज तिवारी
मनोज तिवारी की बात करें तो साल 2009 में वे पॉलिटिक्स में आए थे। पहला चुनाव उन्होंने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ा। तब उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। मगर फिर इसके बाद वे साल 2014 में भाजपा में शामिल हुए और उन्होंने जीत का परचम लहराया।
शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन
बता दें कि हाल ही में हीरामंडी में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले शेखर सुमन ने भी इस बार भाजपा का दामन थाम लिया है। एक्टर ने कहा कि वे पूरे समर्पण भाव से जनता की सेवा करेंगे। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वे भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications