Lok Sabha Election Result 2024: कंगना रनौत से लेकर हेमा मालिनी तक, जानें अभी तक कौन चल रहा आगे कौन पीछे?
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जानने के लिए वोटों की गिनती आज सुबह से ही शुरू हो चुकी है। आज यानी 4 जून 2024 को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सबके सामने होगा। इसी के साथ हेमा मालिनी से लेकर कंगना रनौत और अरुण गोविल समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।
आइए आपको बताते हैं सेलेब्रिटी कैंडिडेट्स में अपनी सीटो पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे-
कंगना रनौत (आगे)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर हिमाचल प्रदेश में मंडी से चुनावी मैदान में हैं। अपनी ताबड़तोड़ बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस 6 बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे और कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से काफी आगे चल रही हैं।

मनोज तिवारी (आगे)
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से राजनेता, गायक और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा (आगे)
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा शुरुआती रुझानों के अनुसार आगे चल रहे हैं।
हेमा मालिनी (लीडिंग)
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मथुरा सीट से काफी आगे चल रही हैं। आपको बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी 671,293 वोट हासिल कर मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीती थीं।
अरुण गोविल (आगे चल रहे हैं)
टीवी के मशहूर धार्मिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए एक्टर अरुण गोविल बीजेपी के उम्मीदवार, मेरठ में देवरात कुमार त्यागी (बसपा) और सुनीता वर्मा (सपा) से आगे चल रहे हैं।
पवन सिंह (पीछे चल रहे है)
बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह एनडीए उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह से पीछे चल रहे हैं।
रवि किशन (आगे चल रहे हैं)
बीजेपी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ से आगे चल रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में, रवि किशन ने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार रामभुआल निषाद के खिलाफ 3,01,664 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (पीछे चल रहे है)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से पीछे चल रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications