Lock Upp: कैमरे के सामने खुलेआम नहाने लगीं पूनम पांडे, मुनव्वर और प्रिंस बोले- इन्हें ही बना दो विनर...

Lock Upp: कैमरे के सामने खुलेआम नहाने लगीं पूनम पांडे, मुनव्वर और प्रिंस बोले- इन्हें ही बना दो विनर

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: जैसे-जैसे रियलिटी शो ''लॉक अप'' का फिनाले नजदीक आ रहा है, शो में ट्विस्ट बढ़ता ही जा रहा है। शो का हर कंटेस्टें जीतने के लिए अपना बेस्ट दे रहे हैं। लॉक अप के नए एपिसोड में दर्शकों को कुछ रोमांचक पल देखने को मिले, जब शो के कंटेस्टें शिवम शर्मा और पूनम पांडे खुलेआम कैमरे के सामने यार्ड क्षेत्र में नहाने लगे। सबसे पहले खुले में नहाने का विचार शिवम को आया था। जिसके बाद पूनम पांडे ने भी बाथरूम की जगह खुले में नहाने का फैसला किया। पूनम के नहाते वक्त शो के बाकी कंटेस्टेंट लॉकअप के बेड एरिया से बाहर नहीं निकले थे।

जब अंडरवियर में नहाने लगे शिवम शर्मा

जब अंडरवियर में नहाने लगे शिवम शर्मा

शिवम शर्मा ने पानी से भरी बाल्टी ली और अपनी पतलून में नहाने के लिए लॉकअप के आंगन में बैठ गए। शिवम शर्मा को नहाते देख, सायशा शिंदे और पूनम पांडे ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि यह अनुचित है कि उन्होंने अपनी पैंट पहनी हुई है। जिसके बाद शिवम शर्मा ने अपनी पतलून उतारी और अपने अंडरवियर में नहाने लगे। शिवम शर्मा को नहाते हुए देखने के लिए सायशा और पूनम वहीं बैठी रहीं।

जब कैमरे के सामने नहाने लगीं पूनम पांडे

जब कैमरे के सामने नहाने लगीं पूनम पांडे

बाद में पूनम पांडे ने भी यार्ड एरिया में नहाने का फैसला किया। उसने सायशा और पायल रोहतगी के साथ अपनी योजना साझा की और कहा कि वह दर्शकों खुले में नहाएंगी। सायशा और प्रिंस जेल क्षेत्र के अंदर चले गए और मुनव्वर और अन्य को सूचित किया कि पूनम पांडे यार्ड क्षेत्र में खुले में नहाने का फैसला किया है।''

प्रिंस ने कहा- इशलिए मैं बाहर नहीं जा रहा हूं...

प्रिंस ने कहा- इशलिए मैं बाहर नहीं जा रहा हूं...

पूनम पांडे के कैमरे के सामने नहाने की बात सुन प्रिसं नरूला ने कहा, "इस्लिए मैं बहार नहीं जा रहा हूं।" वहीं मुनव्वर कहते हैं, "मैं भी नहीं जा रहा हूं क्योंकि मैं रमजान के लिए उपवास कर रहा हूं।" सायशा मुनव्वर को चिढ़ाती है और वे हंसने लगते हैं।

मुनव्वर बोले- 'मेकर्स को तो पूनम से यही चाहिए था...'

मुनव्वर बोले- 'मेकर्स को तो पूनम से यही चाहिए था...'

बाद में प्रिंस नरूला, मुनव्वर, अंजलि और सायशा को पूनम और उसकी हरकतों के बारे में बातचीत करते हुए देखा जाता है। मुनव्वर कहते हैं, '' पूनम के जाने के चांस बढ़ गए हैं। मेकर्स को पूनम से जो चाहिए था, वो उन्हे मिल गया है। अब शो के मेकर्स पूनम से कहेंगे, अब पूनम आप जा सकती हैं, क्योंकि हमें जो चाहिए था वो मिल गया।"

'पूनम टी-शर्ट उतार दें तो वो शो जीत जाएंगी...'

'पूनम टी-शर्ट उतार दें तो वो शो जीत जाएंगी...'

प्रिंस आगे कहते हैं, ''देखिए, जो लोग पूनम को देखना चाहते हैं, वे अंत तक उन्हें वोट देते रहेंगे। वे हमेशा उन्हें वोट देंगे क्योंकि वे देखना चाहते हैं कि वह आगे क्या करेंगी।'' मुनव्वर ने मजाक में कहा, "अगर पूनम पांडे गुरुवार-शुक्रवार के एपिसोड में टी-शर्ट उतारने का वादा करती हैं, अगर दर्शक उसे बचाते हैं या उसे सबसे ज्यादा वोट देते हैं, तो वे शो जीत जाएंगी।"

'फिनाले से पहले ही इन्हे विनर बना दो...'

'फिनाले से पहले ही इन्हे विनर बना दो...'

प्रिंस हंसने लगते हैं और मुनव्वर कहते हैं, ''मेकर्स फिनाले ट्रॉफी से पहले उसे विनर बनाएंगे। वे फिनाले से 1 सप्ताह पहले उसे (पूनम पांडे) ट्रॉफी सौंपेंगे और कहेंगे कि हम सबका समय बर्बाद न करें।'' प्रिंस आगे कहते हैं कि वह मेकर्स के सामने स्वीकार करेंगे कि पूनम के इस कदम के बाद वे कुछ नहीं कर पाएंगे।

पूनम के नहाते हुए फुटेज को नहीं किया गया ऑन एयर

पूनम के नहाते हुए फुटेज को नहीं किया गया ऑन एयर

जब पूनम पांडे नहा रही थीं तो पायल रोहतगी को छोड़कर बाकी सभी लोग लॉक अप एरिया के अंदर बैठे थे। शो के निर्माताओं ने लॉक अप के अंदर पूनम पांडे के नहाते हुए फुटेज को प्रसारित नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+