'मैं कभी मां नहीं बन सकती', LockUpp में फूट-फूटकर रो पड़ीं पायल रोहतगी, देखें Video
मुंबई, 28 अप्रैल: एक्ट्रेस कंगना रनौत का वेब रियलिटी शो 'लॉकअप' दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है। शो के अंदर चल रहे लड़ाई-झगड़ों के अलावा कंटेस्टेंट के हैरान कर देने वाले खुलासे रियलिटी शो को खास बना रहा है। इस बीच हाल ही में 'लॉकअप' के अंदर एक्ट्रेस पायल रोहतगी फूट-फूट कर रो पड़ी। उन्होंने कैमरे के साथ अपनी लाइफ के सबसे हैरान कर देने वाले राज से पर्दा उठाया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वो कभी मां नहीं बन सकतीं।

लाइफ के सबसे बड़े सीक्रेट का खुलासा
पायल रोहतगी 'लॉकअप' की सबसे तेज तर्रार कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो के अंदर उनका एक्शन बाहर जमकर सुर्खियों बटोर रहा है। हाल ही में कंगना रनौत के रियलिटी शो में उन्होंने दिल दहला देने वाले राज को बेपर्दा किया। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पायल जिनको हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखने के लिए पहचाना जाता है, वो उस वक्त टूट गईं, जब उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े एक बड़े सीक्रेट को सबके सामने रखा।

पायल रोहतगी बोलीं- 'मैं गर्भवती नहीं हो सकती'
'लॉकअप' में अपनी इनफर्टिलिटी (infertility) के बारे में बात करते ही पायल रोहतगी की आंखों में आंसू आ गए। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट कराने की कोशिश की, लेकिन वो भी कामयाब नहीं रहा। पायल ने कैमरे से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पार्टनर संग्राम सिंह को किसी और से शादी करने के लिए भी कहा, क्योंकि वह प्रेग्नेंट नहीं हो सकती।

'4-5 साल से हम लोग ट्राई कर रहे हैं, लेकिन'
शो के अंदर बच्चे ना होने के अपने दर्द के बारे में बताते हुए वह पायल फूट-फूट कर रोने लगी। पायल ने कहा,"मेरे बच्चे नहीं हो सकते। मैंने सोचा हम शादी तब करेंगे, जब मैं गर्भवती हो सकती हूं। इसलिए, मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना होगा, एक्टिंग पर ध्यान देना होगा और लाइफ में आगे बढ़ना होगा। 4-5 साल से हम लोग ट्राई कर रहे हैं, नहीं हो रहा। तो अब, संग्राम को इसका पता लगाना है और मुझे लगता है कि उसने यह पता लगा लिया है कि मैं गर्भवती नहीं हो सकती। मैंने आईवीएफ किया लेकिन यह सफल नहीं रहा।"

'किसी और से शादी करले- जो बच्चे पैदा कर सके'
अपना दुख शेयर करते हुए पायल ने बताया कि वो संग्राम सिंह से भी इस पर बहुत कह चुकी है। पायल ने कहा, "इसलिए मैं कहती हूं किसी और से शादी करले- जो बच्चे पैदा कर सके। कभी कभी मैं ऐसा बोलती हूं। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी फीमेल फॉलोअर्स को 20 साल की उम्र में अपने अंडे फ्रीज करने के लिए कहा, ताकि उन्हें 30 के दशक में बच्चे को गर्भ धारण करने में समस्या का सामना न करना पड़े।

जुलाई में शादी करेंगे पायल-संग्राम!
आपको बता दें कि पायल रोहतगी के पार्टनर संग्राम सिंह ने हाल ही में फैमिली वीक के दौरान लॉकअप में एंट्री की थी। पहलवान ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज भी किया और कहा कि रियलिटी शो के बाद वे शादी कर लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल और संग्राम सिंह इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं 'लॉकअप' जल्द ही एक ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले के साथ अपनी जर्नी खत्म करने वाला है, जो अगले हफ्ते हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications