Lock Upp हारने के बाद पायल ने खोया आपा, कंगना को दी बद्दुआ- फ्लॉप हो जाए 'धाकड़'
मुंबई, 18 मई: एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो लॉक-अप सीजन 1 की ट्रॉफी स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीती। वहीं इस शो की रनरअप रहीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी। अब पायल ने शो ना जीत पाने की वजह से होस्ट कंगना रनौत, विनर मुनव्वर फारूकी और प्रोड्यूसर एकता कपूर पर निशाना साधा है। हार से खिसियाईं पायल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख कंगना रनौत पर जमकर हमला बोला। पायल ने यहां तक आरोप लगाया है कि, कंगना ने सलमान खान के साथ मिलकर मुनव्वर फारूकी को विनर बना दिया गया।

पायल रोहतगी ने कंगना रनौत को अनफॉलो किया
पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना सहित लॉकअप विनर सहित कई लोगों के खिलाफ भड़ास निकाली है। शो खत्म होने के बाद तिलमिलाई पायल रोहतगी ने कंगना रनौत को अनफॉलो कर दिया है। पायल ने कंगना रणौत के अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल होने के बारे में भी लिखा। पायल ने कहा कि कंगना के ईद पार्टी में सलमान खान से मिलने के बाद मुनव्वर फारूकी को 'लॉकअप' का विजेता बनाया गया था।

शो को बताया पीआर नौटंकी
पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, दुखद पीआर की नौटंकी...मुझे निशाना बनाने के लिए बेरोजगार सेलिब्रिटीज का इस्तेमाल किया। मुद्दा यह है कि अगर वे 'लॉकअप' के आलसी विजेता को जानते हैं और उन्होंने 'लॉकअप' नाम का शो देखा है, तो उन्हें पायल और बैडएस शब्द का अर्थ जानने की जरूरत है। कंगना और ए ग्रेड की कई हस्तियां जो शो पर मेहमान के रूप में आईं, उन्होंने मुझे यही कहा।

सलमान पर भी लगा डाले आरोप
पायल ने आगे लिखा कि, शायद उन्हें इसका मतलब नहीं पता था और शो के बीच में व फिनाले पर कंगना को इसका एहसास हुआ। इसका मतलब शो का कॉन्सेप्ट ओच्छा था और इसलिए उन्होंने बिग बॉस के होस्ट (सलमान खान) से फिनाले से एक हफ्ते पहले मिलकर 'लॉक अप' का विनर बना दिया। जबकि पूरे हफ्ते कंगना रनौत कहती रहीं कि यह शो कोई 'घर घर की कहानी' टाइप नहीं है।'

मुनव्वर पर भी भड़कीं पायल
पायल रोहतगी ने अपने इस पोस्ट में मुनव्वर फारूकी पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुनव्वर फारूकी का नाम लिए बिना आगे लिखा, 'जो विनर बना उसकी वाइफ थी, एक बच्चा और एक गर्लफ्रेंड थी। बेरोजगार सिलेब्रिटीज को वह एकदम रियल लगा। जो विनर बना वो प्लेयर्स को मैंटली अटैक करता था। अगर यह फनी है तो मुझे उन सबके लिए दुख होता है। मैं कंगना रनौत को अनफॉलो कर रही हूं।
कंगना की फिल्म फ्लॉप होने की दी बद्दुआ
पायल ने अंत में कंगना की फिल्म को निशाना बनाते हुए लिखा कि, उम्मीद करती हूं कि उनकी फिल्म....' इसके साथ पायल रोहतगी ने अपसाइड डाउन इमोजी बनाया है। इससे वह इशारा कर रही हैं कि फिल्म फ्लॉप हो जाए। आखिर में कहा कि तथाकथित सेलेब्रिटीज मीडिया के सामने बेवकूफी भरी बातें करने से पहले कुछ सोच लिया करो ताकि बेवकूफ ना दिखे। बता दें कि लॉकअप में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को विजेता घोषित किया गया था। मुनव्वर ने फाइनल रेस में पायल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।












Click it and Unblock the Notifications