LockUpp: 'सारा बिग बॉस में थी और मैं बाहर दूसरी लड़की के साथ...', अली ने बताया कैसे Ex-वाइफ को दिया धोखा
LockUpp: 'सारा बिग बॉस में थी और मैं बाहर दूसरी लड़की के साथ...', अली ने बताया कैसे Ex-वाइफ को दिया धोखा
मुंबई, 17 मार्च: कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो लॉक अप में इन दिनों अभिनेता अली मर्चेंट नए कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। अली मर्चेंट शो में पहले से मौजूद सारा खान के पूर्व पति हैं। अब सारा खान और उनके पूर्व पति अली मर्चेंट दोनों को लेकर रियलिटी शो लॉक अप से कई सारी बाते सामने आ रही है। सारा खान और अली मर्चेंट दोनों बिग बॉस 4 में शादी के बंधन में बंध गए थे जहां सारा एक प्रतियोगी थीं और अली ने एक अतिथि के रूप में घर में प्रवेश किया था। हाल ही में लॉक अप हाउस में सह-प्रतियोगी पायल रोहतगी के साथ बातचीत में, अली ने बिग बॉस में सारा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में खुलकर बात की। अली ने यह भी बताया कि आखिर दोनों की शादी क्यों टूटी। अली ने कहा सारा के बिग बॉस हाउस में होने के बावजूद दिल्ली के एक क्लब में मिली एक लड़की के साथ उसने रिश्ता बनाया और सारा को धोखा दिया।

'जब सारा से शादी हुई तो मैं 23 साल का था...'
पायल रोहतगी ने अली से पूछा कि 2010 में बिग बॉस 4 में उनकी बहुप्रचारित शादी के बाद उनके और सारा के बीच क्या हुआ था। अली मर्चेंट ने जवाब देते हुए कहा, ''मैं उस वक्त करीब 23 साल का था। उस समय हमारी पीढ़ी, हम बहुत बचकाने और अपरिपक्व थे। मैंने सोचा था कि यह एक रियलिटी शो (बिग बॉस) में शादी करने वाले पहले जोड़े के रूप में इतिहास रचने का एक शानदार मौका होगा। और जब दो लोग प्यार में होते हैं, तो अगला कदम शादी करना होता है। शादी हुई और फिर मैं बिग बॉस के घर से बाहर आ गया।''

'मैं पागल हो गया था...'
अली मर्चेंट ने आगे कहा, ''शो से पहले, हम दो साल से रह रहे थे। शो से बाहर आने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि हमारे परिवारों के बीच बहुत सारे मुद्दे हैं। मैं पागल हो गया था । मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। जब मैंने शो छोड़ा था, तब उन्हें को-कंटेस्टेंट अश्मित पटेल के साथ जोड़ा जा रहा था।"

'दिल्ली के क्लब में मै बहक गया था...'
सारा खान को धोखा देने के बारे में अली ने कहा, "फिर मैं एक ट्रिप पर दिल्ली गया था। मैं एक क्लब में था और मैं बहक गया। मैं एक लड़की से मिला, हमने फोन पर बात की। हम मिले और हमारे बीच जो कुछ हुआ, उसका मुझे अब बहुत पछतावा हुआ।"

'मेरे बताने के पहले लड़की ने सारा को बता दिया...'
चीजें कंट्रोल से बाहर कैसे हो गई, इस बारे में बोलते हुए अली मर्चेंट ने कहा, '' मैं सारा को दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में बताना चाहता था लेकिन वह अभी भी बिग बॉस में ही थी। तो वह लड़की अपने मामू के संपर्क में आ गई और उन्होंने सारा को सारी बात बता दी। तो सब ये सारी बातें मीडिया में आ गई था। इससे पहले कि मैं चीजों को संभालता, मीडिया ने हर जगह ये खबर फैला दी और सब कुछ बिखरने लगा। तो फिर हम अलग हो गए।"

'सारा मुझसे संपर्क करना चाहती थी लेकिन मैं किसी और के साथ था...'
अली मर्चेंट ने कहा, "उसके बाद, हम मिले और वह (सारा) संपर्क करना चाहती थी। लेकिन मैं किसी और के साथ था।" फिलहाल लॉक अप हाउस में सारा और अली के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। सारा अक्सर उन पर शो में प्रवेश करने के लिए आरोप लगाती रही हैं, जबकि उन्हें पता था कि वह आने वाले हैं। वहीं अली का कहना है कि वह अपनी योग्यता के आधार पर शो में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications