बॉलीवुड के इन सितारों ने फिल्मों के लिए बढ़ाया अपना वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंक जाएंगे
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने किरदार को सफल बनाने के लिए अपना वजन बढ़ाया है।
मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अपने किरदार की छाप छोड़ने के लिए खूब मेहनत करते हैं। ये एक्टर्स अपने किरदार को सफल बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक्टर्स को अपना लुक बदलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। फिल्म की डिमांड के मुताबिक उन्हें अपना वजन घटाना या बढ़ाना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने किरदार को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की और अपने लुक को ट्रांसफॉर्म कर सबको चौंका दिया...

कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में कृति ने सेरोगेट मदर का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए 2 महीने में 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। बता दें कि इस फिल्म के लिए कृति को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

भूमि पेडनेकर
अपनी पहली फिल्म में भूमि पेडनेकर ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए मोटी लड़की का किरदार निभाया था। भूमि फिल्म 'दम लगा के हईशा' में नजर आईं थीं। इस फिल्म के लिए भूमि को अपना 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था।

आमिर खान
आमिर खान अपनी हर फिल्म के लिए बहुत मेहनत करते हैं। फिल्म 'दंगल' में आमिर ने एक रेसलर का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने लगभग 27 किलो वजन बढ़ाया था। इतना ही नहीं, अपनी दूसरी फिल्म में नॉर्मल दिखने के लिए आमिर ने फिर से अपना वजन कम भी किया।

कंगना रनौत
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'थलाइवी' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था। एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद उन्हें वापस अपना वजन कम करने में भी काफी समय लगा।












Click it and Unblock the Notifications