सोनम रघुवंशी की तरह ऐश्वर्या राय का भी था 'मंगल दोष'? अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले किया था ऐसा काम?
Aishwarya Rai: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी गत 11 मई 2025 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। 29 साल के राजा ने सोनम से शादी की और फिर दोनों शिलॉन्ग में हनीमून मनाने के लिए पहुंचे और यही डेस्टिनेशन राजा के लिए काल बन गया।
शादी के 12 दिन बाद हुई थी राजा रघुवंशी की मौत
शादी के महज 12 दिन बाद, मेघालय के जंगलों में राजा रघुवंशी की जिंदगी का अंत हो गया। राजा की नई-नवेली दुल्हन सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर इस मर्डर का आरोप लगाया गया। वहीं पुलिस के अनुसार सोनम इस आरोप को कबूल भी कर लिया है।

कुंडली में 'मंगल दोष' मिटाने के लिए सोनम ने की हत्या?
राजा रघुवंशी की मौत के बाद सोनम को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। इसी कड़ी में राजा के पिता अशोक रघुवंशी दावा किया कि सोनम ने अपनी कुंडली में 'मंगल दोष' मिटाने के लिए ही अपने पति की हत्या करवाई, ताकि वह अपने प्रेमी राज कुशवाहा से शादी कर सके।
क्या सोनम रघुवंशी मांगलिक थी?
-वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि सोनम रघुवंशी मांगलिक थीं और उन्हें डर था कि इस दोष के चलते उनके पति की मौत हो जाएगी। ऐसे में उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा से पहले शादी नहीं की और पति राजा को मरवा दिया।
-आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी मांगलिक हैं और मांगलिक लड़कियों में कुछ दोष ऐसा होता है जिसके निवारण के लिए उनकी शादी से पहले कुछ उपाय किए जाते हैं ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ अशुभ न हो।
ऐश्वर्या राय के घरवालों ने पेड़ से कराई थी शादी
आपको बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। वहीं साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय की शादी हो चुकी थी। दरअसल ऐश्वर्या मांगलिक हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या के घरवालों ने उनकी शादी एक पेड़ से करवाई थी। ऐश्वर्या ने एक पेड़ के साथ सात फेरे लिए थे।
ऐश्वर्या राय ने कहा- ये सब बकवास था
वहीं साल 2008 में ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभिषेक बच्चन से शादी होने के वक्त उनके बारे में बहुत कुछ कहा गया था लेकिन सब कुछ बेफिजूल और बकवास था। ऐश्वर्या ने कहा था कि लोग उस समय उन्हें शापित महिला तक कहने लगे थे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।
ससुर अमिताभ बच्चन ने लोगों को दिया था जवाब
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वह चाहती तो पब्लिक फिगर होने के कारण लोगों को इस बात का जवाब दे सकती थीं लेकिन उन्होंने ससुराल वालों की बात मानी थी। ऐसे में ऐश्वर्या को ससुर यानी अमिताभ बच्चन घर का मुखिया होने के चलते मीडिया के सामने आए थे और सभी सवालो का जवाब दिया था।
ऐश्वर्या ने कहा- मुझे शर्म महसूस होती थी
ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में कहा था- मीडिया में कहा जा रहा था कि मेरी शादी अभिषेक बच्चन से पहले एक पेड़ से करवाई गई थी। मुझे ये सब बकवास सुनकर शर्म महसूस हो रही थी। ये सब कुछ चौंकाने वाला था। बार बार ये सब बातें सामने आ रही थीं। हालांकि ऐश्वर्या ने इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा था।












Click it and Unblock the Notifications