नताशा ने ही नहीं, इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं ने भी क्रिकेटर्स के साथ की शादी, जानें कितना सफल रहा इनका रिश्ता
5 Bollywood Actresses Married Cricketers: बॉलीवुड और क्रिकेट हमेशा से ही एक दूसरे से जुड़े हुए रहे रहे हैं। अब तक कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटरों से दिल लगाया और शादी कर सेटल भी हुई हैं। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तक ने शादी कर अपना घर बसाया है।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की शादी
इस लिस्ट में मुंबई बेस्ड सर्बियाई एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से शादी की है। नताशा स्टेनकोविक का नाम तब सामने आया था जब वह शादी के 2 महीने बाद ही मां बन गई थीं। लेकिन अब ये कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। खबर है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का तलाक हो रहा है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉलीवुड हसीनाओं की क्रिकेटर्स के साथ शादी
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के बीच कुछ समय पहले ही अनबन शुरू हो गई थी। लोगों के अनुसार ये शादी अनसेक्सेसफुल साबित हुई है। लेकिन आपको बता दें कि कई बॉलीवुड हसीनाओं ने इससे पहले भी क्रिकेटर्स के साथ शादी रचाई है और वो सक्सेसफुल भी साबित हुई है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। कपल ने पहले कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली थी। अब अनुष्का और विराट दो बच्चों, वामिका और अकाय के पैरेंट्स भी बन गए हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का दिल भी एक भारतीय क्रिकेटर पर आ गया था। अथिया को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ स्पॉट किया जाने लगा था। वहीं 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में अथिया और केएल राहुल की बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी हो गई थी।
गीता बसरा और हरभजन सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की थी। कपल ने जालंधर के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। आज कपल अपने दो बच्चों संग एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है।
हेजल कीच और युवराज सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह के साथ शादी की थी। कपल ने सिख रीति रिवाज से शादी की थी। फिलहाल हेजल और युवराज अपने दो बच्चों के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी
हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का दिल भी भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी पर आ गया था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1968 में शादी कर ली थी। सैफ अली खान और सोहा अली खान इस कपल के ही बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications