जस्टिन बीबर की तरह ऐश्वर्या सखुजा का आधा चेहरा भी हो गया था पैरालाइज, हो गई थी ऐसी हालत

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताया कि साल 2014 में वह रामसे हंट सिंड्रोम की शिकार हो गई थीं। इस बीमारी के चलते उनका चेहरा फ्रीज हो गया था और फेस का एक साइड पर पैरालाइसिस हो गया था।

मुंबई, 21 जूनः टीवी के मशहूर सीरियल 'सास बिना ससुराल' की एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा को लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के लिए भी पहचानते हैं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में ऐश्वर्या सखुजा ने अपनी सेहत को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि साल 2014 में उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी हुई थी, जिसके चलते उनके चेहरे पर पैरालिसिस हो गया था। बीमारी की वजह से उनका आधा चेहरा फ्रीज ही हो गया था। यह घटना उनके साथ तब हुई थी जब वह टीवी शो 'मैं न भूलूंगी' की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के बीच में ही वह अचानक बीमार हो गई थीं। आपको बता दें कि हाल ही में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी रामसे हंट सिंड्रोम बीमारी के शिकार हो गए थे। उन्होंने खुद इस बारे में अपने फैंस को बताया है। अब ऐश्वर्या ने इस बारे में खुलकर लोगों को बताया है।

aishwarya sakhuja

रामसे हंट सिंड्रोम बीमारी की हुईं शिकार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बातचीत में बताया कि साल 2014 में वह रामसे हंट सिंड्रोम की शिकार हो गई थीं। इस बीमारी के चलते उनका चेहरा फ्रीज हो गया था और फेस का एक साइड पर पैरालाइसिस हो गया था। बीमारी के चलते वह ढंग से कुल्ला भी नहीं कर पा रही थीं। ऐश्वर्या ने कहा कि यह घटना उनके साथ साल 2014 में हुई थी जब वह टीवी शो मैं न भूलूंगी की शूटिंग कर रही थीं।

कुल्ला करने में होती थी दिक्कत
ऐश्वर्या सखूजा ने कहा- मैं न भूलूंगी शो का हम बैक-टू-बैक शूटिंग कर रहे थे क्योंकि हम एक वेडिंग सीक्वेंस की शूटिंग करने वाले थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि मेरी अगले दिन दोपहर 2 बजे की शिफ्ट थी और एक रात पहले, रोहित ने (ऐश्वर्या के पति) मुझे टोकटे हुए पूछा था कि मैं उन्हें विंक (आंख मार) क्यों कर रही हूं। हालांकि मैंने उसकी बातों को मजाक में लिया क्योंकि मुझे पता नहीं था मेरे साथ क्या हो रहा है। अगली सुबह, मुझे दांत ब्रश करते समय कुल्ला करने में दिक्कत महसूस हुई। मैं पानी को अपने मुंह में नहीं रख पा रही थी लेकिन मैंने एक बार फिर से इस बात को बहुत ही हल्के में लिया। मुझे ऐसा लगा कि शायद ये सब स्ट्रेस की वजह से हो रहा है।

दोस्त पूजा शर्मा ने किया नोटिस
एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी हालत देखकर मेरी दोस्त पूजा शर्मा ने नोटिस किया कि मेरे चेहरे में कुछ गड़बड़ है और उसने मुझे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। इसके बाद वह डॉक्टर से मिलीं और तब उन्हें पता चला कि उनके चेहरे पर पैरालाइसिस हुआ है। उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम हुआ था, जिसके बाद उन्हें स्टेरॉयड दिए गए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि स्टेरॉयड की मदद से वह एक महीने में पूरी तरह ठीक हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+