संगीत जगत से आई बुरी खबर, दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का 3 जनवरी को निधन हो गया। बेटी ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले लंबे समय से सेन सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। वे ब्रोको निमोनिया से पीड़ित थीं। कोलकाता में अपने आवास पर गायिका ने अंतिम सांसे लीं। सुमित्रा सेन की बेटी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी।
बताते चलें कि बीमारी के चलते 29 दिसंबर को गायिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तीन दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। बेटी श्रावणी सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मां आज सुबह हमें छोड़कर चली गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सेन को पिछले महीने अचानक ठंड लगी, जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया। इसके बाद 29 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान ही ब्रोको निमोनिया के बारे में पता चला। उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई कि स्वास्थ्य में कोई सुधार ही नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद 3 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।
TV9 बंगाली के साथ बातचीत में उनकी बेटी ने बताया कि उनकी मां को उम्र से संबंधित परेशानियां हैं। मां ठीक नहीं है और डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्हें घर लाया गया है। सुमित्रा सेन के निधन के बाद कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक यूजर ने कहा कि उनका निधन काफी दर्दनाक है। ये संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।












Click it and Unblock the Notifications